Bigg boss 16: प्रोमा हुआ आउट, सलमान खान ने कहा इस बार शो में नहीं होंगे कोई नियम

SHARE:

Bigg boss 16 

BNP News Desk। Bigg boss 16  मंगलवार की सुबह, कलर्स टीवी ने बिग बॉस 16 का एक नया प्रोमो जारी किया है। जिसमें सलमान खान इस बात की ओर इशारा करते हुए दिख रहे हैं कि इस सीजन में नियम है कि इस बार कोई नियम नहीं होंगे। जैसे ही यह प्रोमो सामने आया वैसे ही लोगों की एक्साइटमेंट शो को लेकर और बढ़ गई। सोशल मीडिया पर हर तरफ इसकी चर्चाएं हो रही हैं।
वीडियो की शुरुआत बिग बॉस के सेट पर काम कर रहे क्रू की एक झलक से होती है। जहां सलमान खान अपने स्टाइल में एंट्री करते हैं, और शो में नियम के बारे में बात करते हैं। सलमान खान कहते हैं कि रूल ये है कि कोई रूल नहीं है। देयर इज ऑलवेज फर्स्ट टाइम एंड देयर इस ऑलवेज नेक्स्ट टाइम दिस इस बिग बॉस टाइम।
सलमान खान अपने कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 16 के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस रियलिटी शो के बीते 15 सीजन काफी धमाकेदार रहे और इसी वजह से फैंस इस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों, मेकर्स द्वारा ‘बिग बॉस 16’ का पहला प्रोमो शेयर किया गया था, जिसमें सलमान खान ने बताया था कि इस बार खुद बिग बॉस खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं, अब शो का नया वीडियो सामने आ गया है, जो काफी मजेदार है और फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए काफी है।

https://twitter.com/ColorsTV/status/1568996798404136961?t=xSs-APXBegQyLvW1eRwSEQ&s=19
दरअसल, कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘बिग बॉस 16’ का नया वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें ‘बिग बॉस 16’ का सेट दिखाया गया है। इस वीडियो को देखकर यह कहा जा सकता है कि इस बार कंटेस्टेंट्स की दुनिया पलटने वाली है। इस वीडियो में ‘बिग बॉस 16’ के कैमरे के पीछे के सीन्स दिखाए गए हैं। वीडियो की शुरुआत कैमरे से होती है, जो ‘बिग बॉस’ की आंख की तरह लग रहा है। इसके बाद एक सेट पर बहुत सारे लोग मौजूद हैं, जहां धूल-मिट्टी भरी हुई है।
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि सलमान खान इसी धूल-मिट्टी वाली जगह पर शूटिंग कर रहे हैं। वह कैमरा रोलिंग के साथ ही अपने आप को उलट पुलट कर रहे हैं। इसी बीच वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान खान की आवाज आती है और वह कहते हैं कि रूल यह है कि कोई रूल नहीं है। अब बिग बॉस का टाइम है। वहीं, इस वीडियो का कैप्शन भी मजेदार है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘नो रूल्स के साथ, यह बिग बॉस का समय है।’
बिग बॉस का यह नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस तेजी से कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई इज बैक’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मतलब इस बार फुल ऑफ मारा मारी होगी। अन्य यूजर ने लिखा, ‘ओह गॉड फाइनली बिग बॉस आने वाला है’। इसके अलावा, एक और यूजर ने लिखा, ‘फिर तो मार पिटाई भी होगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather