आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव 2022 : डिम्पल यादव होंगी सपा की उम्मीदवार, सोमवार को करेंगी नामांकन

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। सपा की वरिष्ठ नेता एवं कन्नौज की सांसद रहीं डिम्पल यादव आजमगढ़ से संसदीय उपचुनाव में ताल ठोकेंगी। वह सोमवार को दिन में 11 बजे नामांकन करने लखनऊ से आजमगढ़ पहुंचेंगी। हालांकि, इसकी पार्टी की ओर से कोई अधिकृत सूचना जारी नहीं की गई है। मुबारकपुर के सपा विधायक अखिलेश यादव ने इसकी पुष्टि जरूर की है। उन्होंने एक पोस्टर जारी करते हुए डिम्पल यादव को शुभकामनाएं दी है। यहीं नहीं उनका नामांकन छह जून को अंतिम दिन किए जाने का जिक्र भी किया है। इससे पूर्व पूर्वांचल के दिग्गज नेता रहे बलिहारी बाबू (अब दिवंगत) के पुत्र सुशील आनंद को सपा से टिकट मिलने की चर्चा सुर्खियों थी। इंटरनेट मीडिया पर रविवार को उनका टिकट कटना भी सुर्खियाें में बना था। हालांकि, उनकी उम्मीदवारी के बारे में भी पार्टी की ओर से कोई अधिकृत सूचना नहीं दी गई थी। इंटरनेट मीडिया की खबरों और सपा के कुछ वरिष्ठ नेता यह जरूर कहे कि वोटर लिस्ट में नाम में गड़बड़ होने की वजह सुशील उम्मीदवार नहीं बनाए जा सके। सपा के ही कुछ दिग्गज ने दावा किया धर्मेंद्र भी नामांकन कर सकते हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें