BNP NEWS DESK। olympics 2036 खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि भारत 2030 युवा ओलिंपिक और 2036 ओलिंपिक की मेजबानी प्राप्त करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। अनुराग ठाकुर ने एक कार्यक्रम में कहा, मेजबानी की दावेदारी के लिए आमंत्रण के साथ ही भारत इसकी मेजबानी के लिए तैयार होगा। 2024 में पेरिस ओलिंपिक के बाद 2028 और 2032 ओलिंपिक की मेजबानी क्रमश: लास एंजिल्स और ब्रिसबेन को दी गई है।
हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और हमारे पास युवाशक्ति है
olympics 2036 केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और हमारे पास युवाशक्ति है। खेलों के लिए भारत से बड़ा बाजार नहीं है। भारत ओलिंपिक का आयोजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने इस दौरान धर्मशालों में भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच का जिक्र करते हुए कहा, ब्रिटेन से करीब चार हजार क्रिकेट प्रशंसक हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे और उन्होंने धर्मशाला के स्टेडियम की प्रशंसा की।
फीफा विश्व कप क्वालीफायर में भारत की नजरें तीन अंकों पर
जैकसन सिंह और अनवर अली की वापसी से उत्साहित भारतीय फुटबाल टीम गुरुवार को फीफा विश्व कप क्वालीफायर के मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना करेगी तो उसकी नजरें तीसरे दौर में जगह बनाने पर लगी होंगी। मिडफील्ड में जैकसन और सेंटर बैक में अनवर चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। दूसरे दौर के प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन मैच में निचली रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वी पर भारत का पलड़ा भारी रहने की आशा है।
दो मैचों में एक जीत के तीन अंक के साथ भारत ग्रुप ए में फिलहाल दूसरे स्थान पर है। वर्तमान एशियाई चैंपियन कतर दो जीत के साथ छह अंक लेकर शीर्ष पर है। वहीं दोनों मैच हार चुकी अफगानिस्तान टीम अंतिम स्थान पर है।
भारत ने कुवैत को कुवैत सिटी में 1-0 से हराया था
कुवैत के विरुद्ध जीत दर्ज करके इगोर स्टिमक की भारतीय टीम ने पहली बार तीसरे दौर में जाने की उम्मीदें जगाई है। विश्व रैंकिंग में 158वें स्थान पर काबिज अफगानिस्तान को (घरेलू और बाहर मैच) हराने से 117वीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम के नौ अंक हो जाएंगे। कतर की टीम कुवैत को अगले दो मैच में हरा देगी तो भारत के पास दूसरे स्थान पर पहुंचने का अवसर होगा। भारत ने कुवैत को कुवैत सिटी में 1-0 से हराया था जबकि भुवनेश्वर में कुवैत ने 3-0 से जीत दर्ज की थी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच 1949 में पहले मुकाबले के बाद से दोनों टीमें समय समय पर खेलती रही है। विश्व कप क्वालीफायर, एशियाई कप क्वालीफायर और अन्य उपमहाद्वीपीय तथा आमंत्रण टूर्नामेंटों में उनका सामना हुआ है। भारतीय आक्रमण की अगुआई 39 वर्ष के सुनील छेत्री और मनवीर सिंह करेंगे। छेत्री ने अफगानिस्तान के विरुद्ध आठ मैचों में चार गोल किए हैं।
वहीं पिछले दो वर्ष में जैकसन ने लगातार 17 मैच खेले हैं। उनकी कमी टीम को कतर में एशियाई कप के दौरान खली थी। वहीं अफगानिस्तान के कई प्रमुख खिलाड़ी अफगानिस्तान फुटबाल महासंघ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद से टूर्नामेंट से बाहर हैं। अफगानिस्तान के 18 खिलाड़ियों ने कुवैत और कतर के विरुद्ध क्वालीफायर नहीं खेले थे।








