Ankita Bhandari Case: ‘अय्याशी का अड्डा था वनतारा रिजॉर्ट, होता था गलत काम’

SHARE:

Ankita Bhandari murder Case 

BNP NEWS DESK।  Ankita Bhandari Murder Case उत्तराखंड अंकित भंडारी हत्याकांड में नई नई परते खुलती जा रही हैं.  अंकित भंडारी की हत्या के बाद सुर्खियों में आए ऋषिकेश के वनतारा रिसॉर्ट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.  एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, वनतारा रिसॉर्ट में काम करने वाली एक पूर्व महिला कर्मचारी ने खुलासे करते हुए बताया कि उसने मई में ऋषिकेश के वनतारा रिसॉर्ट में काम शुरू किया था, लेकिन जुलाई में वहां से नौकरी छोड़ दी थी। वहां अंकित गुप्ता और पुलकित आर्य लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार और गाली देते थे। पुलकित लड़कियों से घिनौनी हरकत करता था.

रिसॉर्ट की महिला रिसेप्सनिस्ट अंकित भंडारी की मौत के बाद से हर दिए नए राज खुल रहे हैं. जिसके बाद कहा जा रहा है कि क्या रिसॉर्ट अय्याशी का अड्डा बना गया था? अब वनतारा रिसॉर्ट में काम कर चुकी एक और पूर्व महिला कर्मचारी ने कई पूराने राज खोले हैं.

वनतारा रिसॉर्ट में काम करने वाली पूर्व महिला कर्मचारी ने रिजॉर्ट को लेकर के कई बड़े खुलासे किए हैं. उसने बताया कि मैंने मई में ऋषिकेश के वनतारा रिसॉर्ट में काम शुरू किया था. लेकिन जुलाई में वहां से नौकरी छोड़ दी थी. वहां अंकित गुप्ता और पुलकित आर्य लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही गंदी गालियां देते थे. वो घिनौनी हरकत करने की कोशिश करता था. रिसॉर्ट में कई बड़े नेता आते थे, जिनको पुलकित आर्या वीआईपी गेस्ट बताकर बिना एंट्री किए रिजॉर्ट में रखता था.

प्रशासन पर भी लगा आरोप
महिला कर्मचारी ने बताया कि वो गेस्ट को बेवजह परेशान करता था. उनकी एंट्री रिजॉर्ट में करने से मना करता था और बाद में उनके साथ बदसलूकी करता था. प्रशासन और पुलिस भी वहां पुलित आर्य, अंकित गुप्ता और सौरभ के साथ मिली थी. पटवारी से मदद मांगने पर भी उसने उल्टा हमें ही धमकाया था. वे सब मिलकर कर्मचारियों को ही परेशान करते थे.

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें