• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home वाराणसी

देश की सांस्कृतिक एकता में जहर घोलने का प्रयास किया गया-अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोगों को एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया

BNPNEWS by BNPNEWS
December 16, 2022
in वाराणसी
Reading Time: 1 min read
0
amit sah

"काशी-तमिल संगमम" ने काशी में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार कर दिया है- मुख्यमंत्री

720
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। amit sah उत्तर व दक्षिण के रिश्ते की प्रगाढ़ता के लिए 17 नवंबर से बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में चल रहे काशी-तमिल संगमम् का शुक्रवार को संकल्पों के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री amit sah  ने लोगों को एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  amit sah  ने काशी तमिल संगमम के एक माह तक के आयोजन को अलौकिक बताते हुए कहा कि यह भारत की दो महान सांस्कृतिक धरोहरों का अद्भुत संगम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी तमिल संगमम की कल्पना की पूर्णाहुति होने जा रही है। हालांकि ये पूर्णाहुति नहीं है। यह भारतीय संस्कृति के दो उटुंग शिखर, तमिलनाडु की संस्कृति, दर्शन, भाषा, कला, ज्ञान और विश्व में जिसकी मान्यता है, ऐसी काशी की सांस्कृतिक विरासत के मिलन की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हमारे देश की संस्कृतियों को जोड़ने का प्रयास नहीं हुआ था। प्रधानमंत्री ने काशी तमिल संगमम के माध्यम से सदियों बाद ये प्रयास किया है। ये प्रयास पूरे देश की भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने का सफल प्रयास सिद्ध होगा।

“काशी-तमिल संगमम” भारत की दो महान सांस्कृतिक धरोहरों का अद्भुत संगम है

गृहमंत्री amit sah ने कहा कि गुलामी के एक लंबे काल खंड में हमारी संस्कृति और विरासत को मलिन करने का प्रयास किया गया है। यह आनंद का विषय है कि भारत की आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण का काम किया है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि भारत अनेक संस्कृतियों, भाषाओं, बोलियों और कलाओं से बना हुआ देश है। मगर, इन सबके बीच में बारीकी से देखें तो उसकी आत्मा एक है और वह भारत की आत्मा है।

दुनिया के अन्य देश जिओ पॉलिटिकल आधार बने हुए हैं, लेकिन भारत के साथ ऐसा नहीं है। गृहमंत्री amit sah ने कहा कि आजादी के बाद एक समय ऐसा आया, जब देश की सांस्कृतिक एकता में जहर घोलने का प्रयास किया गया। लेकिन अब समय आ गया है, एक भारत श्रेष्ठ भारत की रचना करने का और वो भारत की सांस्कृतिक एकता से ही हो सकता है। उन्होंने काशीवासियों धन्यवाद देते हुए कहा कि तमिलनाडु से आए हुए सभी भाई-बहनों का काशीवासियों ने मन से स्वागत किया है। तमिलनाडु वाले काशी को कभी भूल नहीं सकते।

काशी तमिल संगमम का शुभारंभ काशी के भूमि से हुआ

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वणक्कम काशी व हर-हर महादेव के उद्घोष से लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि काशी तमिल संगमम का शुभारंभ काशी के भूमि से हुआ। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम ने काशी में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार कर दिया है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन के लिए काशी को चुना जाना उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी बात है। इस आयोजन में जिस तरह से काशीवासियों ने सहभागिता किया वो प्रशंसनीय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के परिकल्पना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है और तमिलनाडु भी इन सभी समानताओं को लेकर कला, संस्कृति, ज्ञान की उस प्राचीनतम परंपराओं का नेतृत्व करता है। इन दोनों परंपराओं का काशी तमिल संगमम के माध्यम से अद्भुत संयोग एक नए संगम का निर्माण करता है, जो एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करता है। तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों से अनेकों समूहों में आकर वहां के लोगों ने सभ्यता एवं संस्कृति के दृष्टि से प्रधानमंत्री की परिकल्पना एक भारत श्रेष्ठ भारत को देखा।

कार्यक्रम के दौरान विगत एक माह में तमिलनाडु से आए लोगों ने काफी नजदीक से यहां के सभ्यता व संस्कृति को देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी आध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी के साथ-साथ कला व संस्कृति का अद्भुत केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि काशी-तमिल संगमम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दो प्राचीन परंपराएं एक साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं तमिलनाडु में काफी समानताएं हैं। प्रधानमंत्री के आत्म निर्भर भारत के परिकल्पना को साकार करने में उत्तर प्रदेश एवं तमिलनाडु में अनेकों समानताएं हैं। ओडीओपी के तहत “एक जनपद एक उत्पाद” के तहत दोनों प्रदेशों के उत्पादों में भी अनेक समानताएं हैं। आत्मनिर्भर भारत के परिकल्पना को साकार करने में दोनों प्रदेशों के उद्यम में भी एकरूपता है।

काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के कारण काशी पूरे दुनिया में दिद्वयान

काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के कारण काशी पूरे दुनिया में दिद्वयान हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “काशी-तमिल संगमम” में तमिलनाडु से आए लोगों से अपील करते हुए कहा कि तमिलनाडू के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को काशी आने के लिए वह प्रेरित करें।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी@20 पुस्तक का तमिल अनुवाद का लोकार्पण किया स्वागत भाषण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी, मत्स्य पालन- पशुपालन व डेरी मंत्री डॉ. लोगनाथन मुरुगन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व तमिलनाडु के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ढाई हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया संगमम् में भाग

बताते चले कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को कायम रखने के लिए आयोजित काशी-तमिल संगमम् का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 नवंबर को उद्घाटन किया था। इसका उद्देश्य तमिलनाडु व काशी के बीच सदियों पुराने संबंधों को पुनर्जीवित करना रहा। तमिलनाडु के शास्त्रीय व लोक कलाकारों, साहित्यकारों, उद्यमियों, किसानों, धर्मगुरुओं, खिलाड़ियों आदि के छोटे जत्थों में ढाई हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने उत्सव में भाग लिया।
तमिलनाडु से आए समूहों ने काशी के अलावा प्रयागराज और अयोध्या का भी भ्रमण किया। सम्मेलन में उत्तर और दक्षिण के लोगों के बीच शिक्षा, कला और संस्कृति, साहित्य, खेल आदि के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा कला, फिल्म, हथकरघा और हस्तशिल्प आदि की प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। यह आयोजन एनईपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) के तहत की गई एक पहल है। शिक्षा के दो केंद्रों आइआइटी मद्रास व बीएचयू ने मिलकर इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और शिक्षा मंत्रालय ने नोडल एजेंसी के रूप में काम किया।

काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में मंचासिन लोग

काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु के राज्यपाल रविन्द्र नारायण रवि, केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पुर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी.किशन रेड्डी, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल.मुरुगन, तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई, आईआईटी मद्रास के निदेशक वी.कामकोटी, बीएचयू के वीसी सुधीर कुमार जैन, चामू कृष्ण शास्त्री, वी. सुब्रमण्यम मंचासिन रहे।

बाबतपूर एयरपोर्ट,बीएचयू हैलीपेड पर स्वागत करने वालों में एवं समापन समारोह कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

बाबतपुर एयरपोर्ट, बीएचयू हैलीपेड पर स्वागत करने वाले एवं समापन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालू, विधायक गण डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, टी.राम, नीलरतन पटेल ‘नीलू, सुनील पटेल, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, एमएलसी अशोक धवन, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, शंकर गिरी, मीना चौबे, मनीष कपूर, अशोक पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, अशोक चौरसिया, सुशील त्रिपाठी, संतोष पटेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, संजय सोनकर, शैलेन्द्र मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

The Review

amit sah

उत्तर व दक्षिण के रिश्ते की प्रगाढ़ता के लिए 17 नवंबर से बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में चल रहे काशी-तमिल संगमम् का शुक्रवार को संकल्पों के साथ समापन हुआ।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

July 21, 2026
smart pilot project
वाराणसी

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Ganga water level
वाराणसी

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
Next Post
Mahabharata in Japanese

वाराणसी में जापानी भाषा में बनी महाभारत फिल्म का हुआ प्रीमियर

Swami Avimukteshwarananda Saraswati

कुछ लोगों का कार्य है किसी भी कार्य में विवाद उत्पन्न करना : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

World Cup 2023 :

ICC World Cup 2023 : भारत से छिन जाएगा वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी?

Discussion about this post

Recommended

Disha Patni

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर

10 months ago
Voter Scooty Rally

शहर से गांव तक दौड़ी स्कूटी, लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

DEEPAWALI MAHOTSAV

सिद्धि काली माता आश्रम में दीपावली महोत्सव का आगाज

Kalbhairav ​​Ashtami in Varanasi : कालभैरव मंदिर में भक्तों की लगी कतार, काटा गया 701 किलो का केक

Kalbhairav ​​Ashtami in Varanasi : कालभैरव मंदिर में भक्तों की लगी कतार, काटा गया 701 किलो का केक

5 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?