BNP NEWS DESK। Business Conclave इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आर के चौधरी ने बताया कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई बिजनेस कांक्लेव का आयोजन दिनांक 25 मार्च को किया जायेगा इस कांक्लेव में 21 देशों के राजदूत व राजनयिकों की भाग लेने की सहमति प्राप्त हो गई है।
Business Conclave में देश के एमएसएमई के उत्पादों के लिए निर्यात संभावनाएं तलाशना, तकनीक के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, द्विपक्षीय निवेश को बढ़ाना तथा बिजनेस डेलिगेशन का आदान प्रदान करना आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। कांक्लेव का उदघाटन माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से होना निश्चित हुआ है कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति हेतु श्री पंकज चौधरी वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार ने सहमति प्रदान की है।
कॉन्क्लेव के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आईआईए के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश भाटिया ने बताया कि देश की अर्थ व्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को पाने हेतु इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई बिजनेस कांक्लेव मील का पत्थर साबित होगी।
किसी भी औद्योगिक संगठन द्वारा प्रदेश में किया जा रहा है यह पहला प्रयास है इस कांक्लेव में 10 देशों के राजदूत तथा 11 देशों के राजनयिकों के साथ साथ देश एवं विदेश के 250 से ज्यादा डेलीगेट्स भी भाग लेंगे।
आई आई ए के डिविजनल चेयरमैन श्री नीरज पारेख ने बताया कि कांक्लेव की प्रदर्शनी सुबह 11:00 बजे शुरू हो जाएगी तथा माननीय मुख्य मंत्री द्वारा 2:00 कांक्लेव का उदघाटन किया जाएगा। कांक्लेव में देश एवं विदेश से उपस्थित डेलीगेट्स के साथ प्रश्नोत्तर तथा पैनल डिस्कशन का भी कार्यक्रम है।
आईआईए फुट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री दीपक बजाज ने बताया कि कांक्लेव से देश के एमएस एम ई उद्यमियों को अपने उत्पादन के निर्यात हेतु 21 देशों के साथ सीधे बातचीत का एक सुनहरा अवसर मिलेगा। एमएसएमई उत्पादों के निर्यात हेतु यह कांक्लेव अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
आईआईए वाराणसी के चेयरमैन श्री अनुपम देवा ने बताया कि बनारस से काफी संख्या में सदस्यों ने इस कांक्लेव में भाग लेने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जिन 21 देशों के इस कांक्लेव में भाग लेने की सहमति प्राप्त हो चुकी है वह इस प्रकार हैं वियतनाम, मंगोलिया, जिंबाब्वे, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, गविया, कीनिया, सोमालिया, मालदीव, गिनिया, लसोते, किर्गिस्तान, इथोपिया , घाना, फिजी, जिबूती, मलावी, नेपाल, सूडान, ऑस्ट्रिया, डी आर कांगो एवं नाइजीरिया शामिल है।
प्रेस वार्ता में आईआईए टूरिज्म कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन राहुल मेहता, आईआईए के डिविजनल सचिव प्रशांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष यू आर सिंह श्री मनीष कटारिया श्री गौरव गुप्ता, श्री अनुज डीडवानिया, दीपक बजाज, पंकज अग्रवाल, भरत कुमार अग्रवाल, नीरज पारीख, आदि उद्यमी उपस्थित रहे








