वाराणसी नगर निगम : निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्य

SHARE:

Varanasi Municipal Corporation

BNP NEWS DESK । Varanasi Municipal Corporation नगर निगम सदन के पहले अधिवेशन में कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। भाजपा के नौ, सपा के दो और कांग्रेस के एक पार्षद कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। वहीं, उप सभापति का चुनाव कार्यकारिणी की अगली बैठक में होने की संभावना है। कार्यकारिणी की अगली बैठक एक सप्ताह के अंदर बुलाने की तैयारी है।

Varanasi Municipal Corporation महापौर व पार्षदों के शपथ ग्रहण के 20 दिनों के बाद शुक्रवार को मैदागिन स्थित टाउनहाल भवन में निगम का प्रथम अधिवेशन बुलाया गया था। दोपहर करीब 12 बजे बैठक की शुरुआत वंदेमातरम् से हुई। इसके बाद महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नवनिर्विाचित पार्षदों से परिचय देने को कहा। करीब आठ पार्षदों ने परिचय दिया।

इस बीच वरिष्ठ पार्षद नरसिंह दास ने कहा कि 100 पार्षदों को परिचय देने में समय लगेगा। महापौर के निर्देश पर पार्षद नरसिंह दास ने नामांकन की प्रक्रिया शुरू करते हुए भाजपा के नौ पार्षदों को कार्यकारिणी के सदस्य के लिए नामित किया।

भाजपा के सभी पार्षदों ने इसका समर्थन किया। इस क्रम में कांग्रेस से एक पार्षद, समाजवादी पार्टी से दो सदस्यों को कार्यकारिणी समिति के लिए नामित किया गया। इस प्रकार कुल 12 सदस्यों के नाम का प्रस्ताव प्राप्त होने पर सर्वसम्मति से सभी 12 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी मनोज त्रिपाठी के अनुमोदन के बाद महापौर ने निर्वाचित 12 सदस्यों के नाम की घोषणा की। एक घंटे के भीतर चुनाव की प्रक्रिया पूरी ली गई। अधिवेशन का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

ये बने कार्यकारिणी सदस्य

भारतीय जनता पार्टी : वार्ड 16 (सरसौली) की कुसुम, वार्ड 18 (नई बस्ती) के राजेश यादव, वार्ड 25 (दुर्गाकुंड) के अक्षयवर सिंह, वार्ड 26 (नेवादा) गरिमा सिंह, वार्ड 39 (सुसुवाही) सुरेश कुमार, वार्ड 53 (सिगरा) के सिंधु लाल, वार्ड नं. 58 (खजुरी) के मदनमोहन दुबे, वार्ड 71 (बजरडीहा) के श्याम आसरे मौर्य व वार्ड 81 (कृतिवाशेश्वर) के सुरेश कुमार चौरसिया।
समाजवादी पार्टी : वार्ड 85 (धूपचंडी) के प्रमोद कुमार राय व वार्ड 92 (लल्लापुरा कला) के हारून अंसारी।
कांग्रेस : वार्ड 64 (लल्लापुरा खुर्द) के प्रिंस कुमार राय खगोलन।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें