• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में अल-कायदा का सरगना अल-ज़वाहिरी मारा गया

मिस्र के 71 वर्षीय सर्जन जवाहिरी पर 2.5 करोड़ डॉलर का इनाम था

BNPNEWS by BNPNEWS
August 2, 2022
in अंतरराष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0
al-zawahiri

अफगानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में अल-कायदा का सरगना अल-ज़वाहिरी मारा गया

538
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। al-zawahiri अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में अल-कायदा का सरगना अयमान अल-ज़वाहिरी मारा गया। अमेरिका पर 9/11 को हुए हमलों की साजिश अल-ज़वाहिरी और ओसामा बिन-लादेन ने मिलकर रची थी। ओसामा बिन-लादेन को ‘यूएस नेवी सील्स’ ने दो मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में एक अभियान में मार गिराया था। ज़वाहिरी अमेरिकी कार्रवाई में ओसामा बिन-लादेन के मारे जाने के बाद अल-कायदा का सरगना बना था।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) द्वारा काबुल में शनिवार शाम किए गए ड्रोन हमले में al-zawahiriमारा गया। ज़वाहिरी काबुल स्थित एक मकान में अपने परिवार के साथ छिपा था।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ न्याय हुआ और यह आतंकवादी मारा गया।’’मिस्र के 71 वर्षीय सर्जन जवाहिरी पर 2.5 करोड़ डॉलर का इनाम था। उसने पहले बिन-लादेन की छत्रछाया में काम किया और बाद में उसके उत्तराधिकारी के तौर पर अल कायदा की बागडोर संभाली। 2011 में लादेन के मारे जाने के करीब 11 साल बाद ज़वाहिरी मारा गया।
बाइडन ने व्हाइट हाउस में सोमवार की शाम एक संबोधन में कहा, ‘‘ मैंने ही उस हमले की अनुमति दी थी, ताकि उसे हमेशा के लिए खत्म किया जा सके।’’
अधिकारियों के अनुसार, ज़वाहिरी एक मकान की बालकनी में था, तभी ड्रोन से उस पर दो मिसाइल दागी गईं। उसके परिवार के बाकी सदस्य भी वहां मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आई है केवल ज़वाहिरी मारा गया है।
बाइडन ने कहा, ‘‘ 9/11 हमलों की साजिश रचने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी..अमेरिकी सरजमीं पर किए सबसे घातक इस हमले में 2,977 लोग मारे गए थे। दशकों तक उसने अमेरिकियों के खिलाफ कई हमलों की साजिश रची।’’
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ अब, न्याय हुआ और यह आतंकवादी सरगना मारा गया है। दुनिया को अब इस दरिंदे हत्यारे से डरने की जरूरत नहीं है।’’
‘सीएनएन’ ने बाइडन के हवाले से कहा, ‘‘ अमेरिका उन लोगों से अमेरिकियों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा, जो हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। हम आज एक बार फिर यह स्पष्ट करते हैं कि भले ही कितना ही समय लग जाए, भले ही तुम कहीं भी छिपे हों, अगर तुम हमारे लोगों के लिए खतरा हो तो अमेरिका तुम्हें ढूंढेगा और तुम्हारा खात्मा करेगा।’’
बाइडन ने कहा कि यह हमला अमेरिकी खुफिया समुदाय की ‘‘असाधारण दृढ़ता और कौशल’’ का ही परिणाम है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे खुफिया विभाग को इस साल की शुरुआत में ज़वाहिरी का पता चला था.. वह अपने परिवार से मिलने काबुल गया था।’’
बाइडन ने कहा कि 2001 के हमले का शिकार बने लोगों के परिवार वालों को आखिरकार अब सुकून मिला होगा। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2000 में अदन में ‘यूएसएस कोल’ पर आत्मघाती बमबारी सहित ज़वाहिरी ने कई अन्य हिंसक घटनाओं की भी साजिश रची थी।
‘यूएसएस कोल’ पर हुए हमले में अमेरिका के 17 नौसैनिक मारे गए थे।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के करीब 11 महीने बाद एक महत्वपूर्ण आतंकवाद रोधी अभियान में अमेरिका ने यह सफलता हासिल की है। अफगानिस्तान में युद्ध के बाद करीब दो दशक तक अपने सैनिकों को देश में रखने के बाद अमेरिका ने 11 महीने पहले उन्हें वापस बुला लिया था।
‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, ज़वाहिरी मिस्र के एक प्रतिष्ठित परिवार से नाता रखता था। उसके दादा रबिया अल-ज़वाहिरी काहिरा के प्रतिष्ठित अल-अजहर विश्वविद्यालय में इमाम थे। उसके एक रिश्तेदार अब्देल रहमान आजम अरब लीग के पहले सचिव थे।
ज़वाहिरी ने 1998 में केन्या और तंजानिया में अमेरिकी दूतावासों पर हुए हमलों को अंजाम देने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी। सितंबर 2014 में, ज़वाहिरी ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में पनाहगाहों का फायदा उठाते हुए भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) के गठन की घोषणा की थी।
ज़वाहिरी ने तब कहा था, ‘‘ अल-कायदा की एक नई शाखा भारतीय उपमहाद्वीप में कायदा अल-जिहाद का गठन, जिहाद का झंडा ऊंचा करने और भारतीय उपमहाद्वीप में इस्लामी शासन वापस लाने के लिए किया गया है।’’
इस बीच, तालिबान के एक प्रवक्ता ने ज़वाहिरी की हत्या करने के लिए चलाए गए अमेरिकी अभियान को अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का स्पष्ट उल्लंघन करार दिया।
‘बीबीसी’ ने प्रवक्ता के हवाले से कहा, ‘‘ इस तरह की कार्रवाइयां पिछले 20 साल के असफल अनुभवों को दोहराती हैं और अमेरिका, अफगानिस्तान तथा क्षेत्र के हितों के खिलाफ हैं।’’
तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘ काबुल शहर के शेरपुर इलाके में एक मकान पर 31 जुलाई को हवाई हमला किया गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ घटना के बारे में पहले स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी। बाद में इस्लामिक अमीरात के सुरक्षा एवं खुफिया विभागों ने घटना की जांच की और प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक अमेरिकी ड्रोन ने यह हवाई हमला किया।’’
ज़वाहिरी की 1997 में मिस्र के शहर लक्सर में विदेशी पर्यटकों पर हुए हमलों में भी संलिप्तता थी, जिसमें 62 लोग मारे गए थे। मिस्र की एक सैन्य अदालत ने 1999 में उसे मौत की सजा सुनाई थी। सुनवाई के दौरान ज़वाहिरी मौजूद नहीं था।

The Review

al-zawahiri

al-zawahiri अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में अल-कायदा का सरगना अयमान अल-ज़वाहिरी मारा गया। अमेरिका पर 9/11 को हुए हमलों की साजिश अल-ज़वाहिरी और ओसामा बिन-लादेन ने मिलकर रची थी। ओसामा बिन-लादेन को ‘यूएस नेवी सील्स’ ने दो मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में एक अभियान में मार गिराया था।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Temples Gurudwaras in Pakistan
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में 1,817 मंदिरों व गुरुद्वारों में से 37 ही चालू

December 5, 2025
Sheikh Hasina
अंतरराष्ट्रीय

शेख हसीना को शादी की सालगिरह पर मिली सजा-ए-मौत

November 17, 2025
Mecca-Medina Tragedy
अंतरराष्ट्रीय

मक्का से मदीना जा रहे 45 भारतीयों की मौत

November 17, 2025
Next Post
CWG 2022 

CWG 2022: महिला लॉन बॉल टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

nancy pelosi taiwan visit

ताइवान से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हुईं नैंसी पेलोसी, चीन ने बोला बड़ा हमला

Pingali Venkayya

देश की आजादी में तिरंगे का योगदान, पिंगली वेंकैया ने बनाया था राष्ट्रीय ध्वज

Discussion about this post

Recommended

Jobs in America

अमेरिका में नए रोजगार को तरस रहे हजारों भारतीय आइटी पेशेवर

Ajay Devgan

Watch Video : भोले की नगरी पहुंचे ‘भोला’ के अभिनेता अजय देवगन

congres

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, मिले 7897 वोट, शशि थरूर को मिले 1072 वोट

दुनिया के लोगों को रोगमुक्त बनाने की क्षमता भारतीय देशी गाय में ही, दूध से बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता

दुनिया के लोगों को रोगमुक्त बनाने की क्षमता भारतीय देशी गाय में ही, दूध से बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?