आसनसोल में होने वाले उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के सामने अग्निमित्र पॉल होंगी भाजपा उम्मीदवार

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अग्निमित्र पॉल को टिकट दिया है। उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अग्निमित्र पॉल को टिकट दिया है। उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से होगा।
अग्निमित्रा पाल आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक हैं। वह पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हमेशा हमलावर रहती हैं। वह मशहूर फैशन डिजाइनर भी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को टक्कर देने के लिए भाजपा ने सेलिब्रेटी पर्सन अग्निमित्रा पाल पर भरोसा किया है।
भारत निर्वाचन आयोग ने आसनसोल लोकसभा सीट और चार राज्यों की चार विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव  12 अप्रैल को कराने की घोषणा की है। पश्चिम बंगाल में आसनसोल संसदीय सीट भारतीय जनता पार्टी  के सांसद बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़, बिहार के बोचहां और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में भी उपचुनाव होंगे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather