बारह वर्ष के बाद बृहस्पति की मीन राशि में होगी वापसी, इनकी चमकेगी किस्मत

SHARE:

parade of planets

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। अप्रैल महीना काफी खास होने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रहों की राशि बदलेगी। शनि, गुरु, राहु और केतु ये चारों ग्रह लंबे समय बाद अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। साथ ही इस महीने के आखिर में सूर्य ग्रहण भी लगेगा। 12 सालों बाद बृहस्पति की मीन राशि में वापसी होने वाली है। 13 अप्रैल को गुरु बृहस्पति अपनी आधिपत्य वाली मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए ये गोचर किन राशि वालों के लिए खास होने जा रहा है।
गुरु मीन राशि में ही प्रवेश करने जा रहा है। इसलिए इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ मीन राशि के जातकों को ही मिलेगा। इस दौरान आपके अंदर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। किसी भी काम के लिए किए गए प्रयासों में आप सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से आप संपन्न रहेंगे। इस दौरान धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
गुरु मीन राशि में गोचर करते हुए कर्क राशि पर अपनी उच्च दृष्टि तो वृश्चिक राशि पर मित्र दृष्टि डालेंगे। जिससे इन दो राशियों को शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कर्क और वृश्चिक वालों को भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी।
ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरु के राशि परिवर्तन का भारत पर शुभ प्रभाव पड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान कई देशों के साथ भारत के संबंध और भी बेहतर हो सकते हैं। जिससे आपस में नेटवर्किंग बढ़ेगी और आयात-निर्यात की बढ़ोतरी भी देखी जाएगी। सरकार अधूरे पड़े कई प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के साथ-साथ कुछ नए प्रोजेक्ट भी शुरू कर सकती है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather