आफताब ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या करके उसके 20 टुकड़े किए

SHARE:

Murder Busted

BNP NEWS DESK। Partners Murder हाथ और पैर को आरी से काटा, शरीर के किए कुल 20 टुकड़े, प्रेमिका के शव को ऐसे लगाया ठिकानेदिल्ली में 5 महीने पहले लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाले खुलासे किए हैं. उसने बताया कि क्यों और कैसे उसने घटना को अंजाम दिया. फिर शव के टुकड़े करके कैसे उन्हें ठिकाने लगाया.  मामले में पुलिस ने अब तक कुछ हड्डियां भी बरामद कर ली हैं.

बता दें, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि आफताब ने पुलिस को बताया कि कैसे उसने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करके उसके 20 टुकड़े किए. फिर शव को किस तरह ठिकाने लगाया. मामले में पुलिस ने अब तक कुछ हड्डियां भी बरामद कर ली हैं.

बता दें, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि आफताब अमीन पूनावाला नामक नामक शख्स शादी का झांसा देकर कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला सहकर्मी श्रद्धा वाकर को मुम्बई से दिल्ली लेकर आया. जब श्रद्धा ने शादी का दबाव बनाया तो आफताब ने उसकी हत्या कर दी.

18 मई को दोनों के बीच शादी को लेकर लड़ाई हुई, जिसके बाद धारदार से श्रद्धा की हत्या की

Partners Murder आरोपी ने पुलिस को बताया कि 18 मई को दोनों के बीच शादी को लेकर लड़ाई हुई. जिसके बाद उसने फ्लैट के अंदर ही पहले धारदार से श्रद्धा की हत्या की. फिर आरी से पहले उसके हाथ के तीन टुकड़े किए. इसके बाद पैर के भी तीन टुकड़े किए. ऐसा करके पूरी बॉडी के कुल 20 टुकड़े किए.
अब शव को कैसे ठिकाने लगाया जाए, इसके लिए उसने प्लान बनाया. रोज वह पिट्ठू बैग में शव के कुछ टुकड़ों को लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में जाता और ठिकाने लगा देता. उसे लगा था कि कोई भी इस तरह उसे पकड़ नहीं पाएगा.
आरोपी ने पुलिस को उन ठिकानों के बारे में भी बताया जहां उसने श्रद्धा को मारने के बाद बॉडी पार्ट्स फेंके थे. पुलिस ने एक दो जगहों से कुछ हड्डियां बरामद कर ली हैं. बाकी ठिकानों पर भी पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है.

परिवार ने इस रिश्ते को विरोध शुरू किया

59 वर्षीय विकास मदान वाकर ने 8 नम्वबर को अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि वह परिवार सहित महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं. पीड़ित की 26 वर्षीय बेटी श्रद्धा वाकर मुम्बई के मलाड इलाके में स्थित बहुराष्ट्रीय कम्पनी के कॉल सेंटर में नौकरी करती थी. यहीं पर श्रद्धा की मुलाकात आफताब अमीन से हुई. जल्द ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और वे लिव-इन रिलेशन में रहने लगे. जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया.

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें