नवविवाहित पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई थी हत्या

SHARE:

murder in mainpuri

BNP NEWS DESK। crime news गाजीपुर के सिधौना निवासी युवा दुकानदार स्वतंत्र भारती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर कराई थी। हत्या का लाइव भी उसने वीडियो काल के जरिये देखा। पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना इस हत्याकांड को सुलझाने में आपरेशन त्रिनेत्र कारगर साबित हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं से तीनों बदमाशों का हुलिया जाना और आधा दर्जन सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान की। पुलिस ने स्वतंत्र की पत्नी कंचन सहित तीनों लोगों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

crime news  पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि स्वतंत्र भारती की सिधौना में मोबाइल की दुकान है। 29 सितंबर को वह अपने घर जा रहा था, तभी उसके मोबाइल पर काल आयी और वह रामपुर-बिहारगंज मार्ग के इशोपुर ईंट-भट्ठे पर पहुंच गया, जहां घात लगाए तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के लिए यह अबूझ पहले बन गई थी।

राजफाश के लिए खानपुर एसओ प्रवीण यादव, सर्विलांस और स्वाट टीम लगी हुई थी। सर्विलांस की मदद से पत्नी की भूमिका संदिग्ध मिली। उससे पूछताछ शुरू कर दी। दो दिनों तक चली पूछताछ में स्वतंत्र की पत्नी कंचन ने सबकुछ उगल दिया। उसने बताया कि मार्च माह में उसकी शादी बिना उसकी मर्जी के स्वतंत्र भारती से कर दिया गया। वह वीरू से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती थी। वह अपने प्रेमी व उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने कंचन के साथ ही नंदगंज के डिहिया निवासी गोविंद यादव, हकीमपुर सोंथी निवासी गामा बिंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं शादियाबाद के खुटवा निवासी प्रेमी वीरू यादव फरार है।

चाकलेट के बहाने बुलाया था ईट-भट्ठे के पास

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि स्वतंत्र भारती अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी डिलीवरी ब्वाय बनकर काल कर बताया कि उसकी पत्नी ने चाकलेट मंगाया है। आकर उसे ले जाइए। स्वतंत्र को कुछ अटपटा लगा, लेकिन वह चाकलेट लेने के चल दिया, जहां उसकी हत्या कर दी गई।

छह मोबाइल चलाती थी पत्नी, पल-पल की दे रही थी जानकारी

पत्नी कंचन छह मोबाइल चलाती थी। घटना के दिन वह हत्यारोपितों को पल-पल की जानकारी देती रही। स्वतंत्र जैसे दुकान बंद कर घर के लिए चला, मृतका ने तुरंत वाट्सएप पर वीरू को मैसेज किया कि वह निकल गया है। जल्दी से उसे काल कर बुलाओ। आधा दर्जन अलग-अलग मोबाइल से अलग-अलग युवकों के संपर्क में रहने वाली कंचन अपने पति की हत्या के समय हत्यारों के सीधे संपर्क में थी। पता चला है कि कंचन ने पति की हत्या के दौरान वीडियो काल कर घटना का लाइव भी देखा था। हालांकि पुलिस के अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं। पत्नी की करतूत से हर कोई हैरान है। वहीं स्वतंत्र के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

किसी ने नहीं की थी कल्पना, पूरे परिवार को खत्म करने की थी मंशा

स्वतंत्र भारती की लोमहर्षक हत्याकांड को अंजाम देने वाली नवविवाहिता पत्नी की करतूत से हर कोई हैरान है। छह माह पहले हुई शादी का अंत इतना भयावह हो सकता है, किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता भारती अपने मामा की लड़की से अपने बेटे स्वतंत्र की शादी बड़े धूमधाम से कराई थी। शादी के पहले से ही सिधौना आने जाने वाली कंचन गोस्वामी को अपनी बहू बनाकर रीता काफी खुश थी। बहू के विवाहोत्तर संबंधों से अनजान भारती परिवार को उसके खतरनाक इरादों की भनक तक नहीं लग पाई। हत्यारोपित दुल्हन कंचन ने पति की हत्या के बाद पूरे परिवार को खत्म कर प्रेमी संग भागने का खतरनाक मंसूबा पाल रखा था।

कुरियर ब्वाय बनकर अक्सर मिलता था प्रेमी

हत्यारोपित पत्नी कंचन से मिलने के लिए उसका प्रेमी वीरू यादव कुरियर ब्वाय बनकर अक्सर उसके घर आता रहता था। इसके कारण स्वतंत्र के घर वाले भी उसे पहचान गए थे, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि वह कंचन का प्रेमी है। इसी दौरान दोनों ने मिलकर यह साजिश रची थी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें