• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष रोजगार

प्रधानमंत्री ने प्रदान किये 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति-पत्र

वाराणसी सहित देश के 46 स्थानों पर आयोजित हुआ

BNPNEWS by BNPNEWS
September 26, 2023
in रोजगार
Reading Time: 1 min read
0
Rojgar mela

प्रधानमंत्री ने प्रदान किये 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति-पत्र

1.1k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp
BNP NEWS DESK।   Rojgar mela  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वाराणसी सहित देश के 46 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले में सरकारी विभागों में नव-नियुक्तों को 51 हजार से अधिक नियुक्ति-पत्र प्रदान किये। इस कड़ी में डाक विभाग के तत्त्वावधान में वाराणसी में बीएचयू स्थित शताब्दी प्रेक्षागृह में रोज़गार मेले का शुभारंभ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, आईआईटी बीएचयू के रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव संग दीप प्रज्वलन कर किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया

Rojgar mela डाक विभाग के साथ-साथ भारतीय खाद्य निगम, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, आईआईटी, केंद्रीय विद्यालय, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ़ इण्डिया इत्यादि के नव-नियुक्त युवा अभ्यर्थी यहाँ शामिल हुए, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंप कर उनके सुखद भविष्य की कामना की।

 

वाराणसी में समारोह के दौरान 213 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए, जिनमें कुल 49 महिला अभ्यर्थी हैं। इनमें केंद्रीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य, डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट, ब्रांच पोस्टमास्टर,असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, बैंक क्लर्क, एमटीएस, भारतीय खाद्य निगम में असिस्टेंट जैसे तमाम पदों पर चयनित नव नियुक्त अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त कर अपनी ख़ुशी जाहिर की। Rojgar mela

रोज़गार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और बेरोजगार युवाओं के लिए आगे रोज़गार सृजन के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने की प्रतिबद्धता

वाराणसी में आयोजित रोज़गार मेले में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह रोज़गार मेला माननीय प्रधान मंत्री जी की रोज़गार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और बेरोजगार युवाओं के लिए आगे रोज़गार सृजन के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक कदम है।
दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का प्रधानमंत्री जी का संकल्प पूरा किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नित् नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और युवाओं को त्वरित गति और पारदर्शिता के साथ रोजगार के तमाम अवसर प्राप्त हो रहे हैं, जिन्हें विभिन्न सरकारी विभागों के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने और राष्ट्रीय विकास में भागीदार बनने का अवसर मिलता है। Rojgar mela
नारी सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नारी आज हर क्षेत्र में अपना परचम फहरा रही है। रोज़गार मेला के माध्यम से तमाम महिलाओं को भी नए अवसर मिले हैं।
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज़ादी के अमृत काल में माननीय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच और प्रेरणा से इस रोज़गार मेले के अवसर पर प्राप्त होने वाला नियुक्ति पत्र सिर्फ एक कागज या दस्तावेज मात्र नहीं है, बल्कि जीवन भर देश की सेवा करने का संकल्प लेने का एक सुनहरा अवसर है। देश के भविष्य के रूप में लोगों को युवाओं से काफी आशाएं हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नव-नियुक्तों को देश में चल रहे विकास के महायज्ञ और बड़े परिवर्तनों में सीधी भूमिका का आह्वान करते हुए अगले 25 वर्षों में अपने दायित्वों को पूरा करने के साथ-साथ विकसित भारत के संकल्पों को भी साकार करने पर जोर दिया। केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आप सभी नव-नियुक्त सरकारी कर्मचारियों पर है।
जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी सेवाओं से जुड़ते हैं तो नीतियों को लागू करने की स्पीड और स्केल भी बढ़ जाती है। इससे सरकार के बाहर भी रोजगार के अवसर तैयार होते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी को देश की विकास यात्रा में सरकार के साथ सीधे जुड़कर काम करने का अवसर मिला है। मेरा आपसे आग्रह है कि इस यात्रा में आप सीखते रहने की अपनी आदत को बनाए रखिए। ऑनलाइन लर्निंग पोर्टल ‘आईगॉट कर्मयोगी’ के द्वारा आप अपनी पसंद के कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की बेटियां स्पेस से स्पोर्ट्स तक नए कीर्तिमान बना रही हैं। मुझे नारी शक्ति की इस सफलता पर बहुत गौरव होता है। सरकार की नीति भी यही है कि नारी शक्ति के लिए नए-नए द्वार खोले जाएं। हम सभी का अनुभव है कि नारी शक्ति ने हमेशा नई ऊर्जा के साथ हर क्षेत्र में बदलाव किया है।
पिछले 9 वर्षों में हमारी नीतियों ने बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रास्ता तैयार किया है। खुद मैं भी प्रगति प्लेटफॉर्म के द्वारा प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर नजर रखता हूं। मुझे खुशी है कि आज आप भी सरकारी कर्मचारियों की टीम इण्डिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आजादी के अमृतकाल में अगले 25 साल जितने अहम हैं, उतना ही आपका अगले 25 साल का करियर अहम है। आपको टीम वर्क को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है।
कार्यक्रम के दौरान प्रवर डाक अधीक्षक राजन, डाक अधीक्षक विनय कुमार, हेमंत कुमार, परमानन्द, पीके पाठक, सहायक निदेशक बृजेश शर्मा, आरके चौहान, मारुतनन्दन, प्लाबन नस्कर, दिलीप सिंह, श्रीकांत पाल, दिलीप पांडेय, संतोषी राय सहित विभिन्न केंद्रीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

The Review

Rojgar mela

Rojgar mela  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वाराणसी सहित देश के 46 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले में सरकारी विभागों में नव-नियुक्तों को 51 हजार से अधिक नियुक्ति-पत्र प्रदान किये।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Job Opportunities
रोजगार

9 व 10 दिसम्बर को 20,000 से अधिक नौकरियों का अवसर

December 5, 2025
Employment Maha Kumbh in U
यूपी

यूपी में रोजगार महाकुंभ में 50 हजार युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

August 18, 2025
employment in up
रोजगार

उत्तर प्रदेश के 27 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 22 कंपनियों से करार

May 6, 2025
Next Post
India Smart City Conclave

विरासत और विकास के साथ स्मार्ट सिटी के तौर पर होने लगी है ब्रांड बनारस की पहचान

divyang national criket tournament

T-20 दिव्यांग नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट: धन्यवाद ट्रॉफी शुरू दो दिनी आयोजन

smart City

इंदौर देश की सबसे स्मार्ट सिटी, राष्ट्रपति ने स्मार्ट सिटी कान्क्लेव में दिए पुरस्कार

Discussion about this post

Recommended

मुफ्त बिजली पर ‘लगाम’ लगाने की तैयारी में केजरीवाल सरकार, एक अक्‍टूबर से लोगों को मिलेगा यह विकल्प

मुफ्त बिजली पर ‘लगाम’ लगाने की तैयारी में केजरीवाल सरकार, एक अक्‍टूबर से लोगों को मिलेगा यह विकल्प

4 years ago
ट्वीट कर सौरव गांगुली ने दिए नई पारी शुरू करने के संकेत

ट्वीट कर सौरव गांगुली ने दिए नई पारी शुरू करने के संकेत

4 years ago
Swaraveda Mahamandir

स्वर्वेद महामंदिर के दर्शन का समय हुआ परिवर्तित

Sports Competition

भारत एकादश ने इंडिया एलेवन को हराकर जीता मैच

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?