प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़ेंगी तो कार्यकर्ता अपनी जान लड़ा देंगे : अजय राय

SHARE:

Ajay Rai

BNP NEWS DESK। Ajay Rai प्रियंका गांधी बनारस से या देश के किसी भी लोक सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी तो कार्यकर्ता अपनी जान लड़ा देंगे उन्हें जीत दिलाएंगे । उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे अजय राय ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही ।

बनारस की धरती महादेव की धरती

 

Ajay Rai  उन्होंने कहा कि कैमरा घुमाकर देखिए यहां बूथ लेवल का गांव गिरांव का कार्यकर्ता खड़ा है । अब गांव गिरांव में कांग्रेस भाजपा को चुनाव हराएगी बनारस की धरती महादेव की धरती है । और महादेव की धरती से यह बिगुल बजा है जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा ।
इस समय सबसे बड़ा मुख्य मुद्दा इस प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और जो डरा कर अपने साथ लेने का जो माहौल चल रहा है ।ईडी सीबीआई का डर दिखाके अपने साथ ले रहे हैं। भाजपा नफ़रत की राजनीति कर रहे है। हमारे नेता राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्यार का पैगाम दिया है। खड़गे साहब ने और हमारी नेता प्रियंका गांधी का जो संदेश है उसे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के कार्यकर्ता घर घर पहुंचाएंगे ।

भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है

 

भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है इसी डर के वजह से जो उन्हें गाली देता रहा । उनको मठ में भेजता रहा आप को गुजरात भेजता रहा आज आप ने उसे अपने गठबंधन में ले लिया । उसे माला पहना रहे हैं और उसका स्वागत कर रहे हैं तो पहले आप अपने गिरेबान में झांकिए।
वहीं अजय राय ने कहा कि हम सबसे पहले गाजीपुर शहीदों की धरती पर उन्हें नमन करने जा रहे हैं। शहीदों और बलिदानियों की धरती जहां हमारे वीरों को 1942 में झंडा फहराने पर गोलियों से शहीद किया गया था उन्हें नमन करने जा रहा हूं ।

ये लगातार संघर्ष करने का परिणाम है कि आज यह पद मिला है, संघर्ष के लिए साल भर जेल कौन गया ।अजय राय राहुल गांधी का सिपाही और कार्यकर्ता जो लड़ाई पूरी मजबूती के साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था अब इसे चंदौली से गाजियाबाद तक लड़ा जाएगा
क्या राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेगें इसपर अजय राय ने कहा कि बिलकुल लड़ेंगे और अमेठी के लोग यहां भी यहाँ आए हैं । वहीं स्मृति ईरानी पर उन्होंने कहा कि वो बौखलाई हुई हैं । उन्होंने कहा था की कमल का बटन दबाइए 13 रूपये किलो चीनी मिलेगी क्या वो दिलवा पाईं ।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें