Watch Video : प्रभातफेरी व सांस्‍कृतिक आयोजनों के साथ कन्‍या कुमारी इंटर कालेज में मना स्‍वतंत्रता दिवस

SHARE:

Kanya Kumar Inter College

BNP NEWS DESK। Kanya Kumar Inter College लक्ष्‍मीकुंड, लक्‍सा स्थित कन्‍या कुमारी इंटर कालेज के प्रांगण में 15 अगस्‍त का आयोजन मंगलवार को धूम-धाम से मनाया गया। सुबह सबसे पहले प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें रानी लक्ष्‍मीबाई, भारत माता सहित कई तरह की झांकी के साथ छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए स्‍कूल के आसपास के क्षेत्रों से गुजरी।

सुबह निकाली गई भव्‍य प्रभातफेरी

इसके बाद झंडारोहण प्रबंधक और मैनेजर महेंद्रकेशरी बनर्जी ने किया। सभी का स्‍वागत करते हुए उन्‍होंने 15 अगस्‍त के महत्‍व और देश की आजादी में दिए गए वीर जवानों के बलिदानों को जानकारी छात्राओं की दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते सचित व प्रबंधक महेंद्र केशरी बनर्जी

मुख्‍य अतिथि कालेज के अध्‍यक्ष अशोककांति चक्रवर्ती ने स्‍वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अन्‍तर को स्‍पष्‍ट करते हुए आजादी के वीरगाथा को विस्‍तार से रखा। कालेज में तीन नए कक्ष संगीत, कंप्‍यूटर और गृह विज्ञान का शुभारंभ अध्‍यक्ष अशोककांति चक्रवर्ती ने फीता काटकर किया गया।

संगीत कक्ष का शुभारंभ करते अध्‍यक्ष अशोककांति चक्रवर्ती

 

इन तीन नए सुसज्जित कक्ष के माध्‍यम से बालिका शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में कालेज की ओर से यह प्रयास किया गया। कालेज की प्रींसिपल पूनम सिंह ने मेरी माटी मेरा देश आयोजन के बारे में छात्राओं को जानकारी दीं। कालेज की ओर से 13 और 14 अगस्‍त को मेरी माटी और मेरा देश और तिरंगा समारोह का भी भव्‍य और सफल आयोजन किया गया था।

इसके बाद कई सांस्‍कृतिक आयोजन और संचालन संगीत  की शिक्षिका सुश्री अंशिका तिवारी के नेतृत्‍व में किया गया। समूह नृत्‍य- शुभ दिन आयो रे गीत पर स्मिता यादव, अंशिका चौरसिया, मेधा कुमारी और इशिका जायसवाल ने रंग जमाया।

कार्यक्रम की प्रस्‍तुति देतीं छात्राएं

एक और अन्‍य समूह नृत्‍य में स्‍वर्ग से सुंदर देश हमारा बोल पर आस्‍था चौरसिया, इशिका जायसवाल, श्रेया यादव, नवेली, भूमि यादव, प्रिया दास, मीठी यादव, मौमिता दास, रिमझिम वर्मा की प्रस्‍तुति रहीं।

रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम की प्रस्‍तुति देतीं कालेज की छात्राएं

इसी क्रम में तीसरे समूह नृत्‍य के बोल- वंदे मातरम पर रोशनी जायसवाल, साक्षी चौरसिया,, लवी वर्मा, प्रिया सोनकर, पंखुड़ी चौरसिया, प्रज्ञा यादव, एकता सेठ व साक्षी सिंह ने आकर्षक तरीके से प्रस्‍तुति दी। एक अन्‍य आयोजन में तृप्ति स्‍वराज, त्रिशा स्‍वराज, नंदनी यादव, करीना, साक्षी गुप्‍ता, प्रिया सेठ की नृत्‍य पेश की।

आयोजन में प्राथमिक से लेकर 12वीं तक की विद्यार्थ‍ियों ने कई कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। इसमें कविता पाठ, देशभक्ति पर भाषण, गायन मुख्‍य रहा।  आयोजन में प्राथमिक विभाग की प्रधानाध्‍यापिका सपना डे, श्रीमति नीता मित्रा, श्रीमति मीना, श्रीमति मंजू, डाक्‍टर कल्‍पना, श्रीमति रेखा तिवारी, श्रीमति शालिनी जायसवाल, सुश्री रूबी देवी, सुश्री सुदेशना दास व रेनू की उपस्थिति रही।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें