हिजबुल और जैश रच रहे थे स्वतंत्रता दिवस पर हमले की साजिश

SHARE:

Terror

BNP NEWS DESK। Terrorist आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मुहम्मद स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश में हमले की साजिश रच रहे थे। मुरादाबाद निवासी आतंकी अहमद रजा और जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से पकड़ा गया उसका ट्रेनर फिरदौस बड़ी वारदात करने की तैयारी में थे।

जम्मू कश्मीर के जंगलों में आधुनिक हथियारों से प्रशिक्षण दिलाया था

Terrorist फिरदौस को यूपी एटीएस ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से चार अगस्त को गिरफ्तार किया था। पीर पंजाल तंजीम से जुड़े आंतकी फिरदौस ने ही अहमद रजा को जम्मू कश्मीर के जंगलों में आधुनिक हथियारों से प्रशिक्षण दिलाया था।

कोर्ट ने फिरदौस की 19 अगस्त तक व अहमद रजा की 17 अगस्त तक की पुलिस रिमांड स्वीकृत थी। एटीएस फिरदौस को कश्मीर ले जाने की तैयारी में है।
एटीएस की छानबीन में यह तथ्य सामने आने के बाद पड़ताल और तेज की गई है। अहमद रजा और फिरदौस के साथियों को भी तलाशा जा रहा है।

अहमद जैश-ए-मुहम्मद के पाकिस्तान में बैठे सक्रिय सदस्य वलीद के भी सीधे संपर्क में था।
एटीएस ने अहमद की निशानदेही पर मुरादाबाद में उसके गांव गुलडिया से .32 बोर की आटोमैटिक पिस्टल (मेड इन यूएसए) व छह कारतूस बरामद किए हैं।

अब उसके विरुद्ध दर्ज विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम व अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई है। अहमद ने वलीद के कहने पर ही पिस्टल खरीदी थी और उसे अन्य साथियों के साथ हमले के लिए तैयार किया गया था।

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी व जाकिर मूसा से प्रभावित

 

अधिकारियों का कहना है कि कई बिंदुओं पर अभी पड़ताल की जा रही है।
अहमद ने बताया कि वह हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी व जाकिर मूसा से प्रभावित था और उनकी राह पर बढ़ने का फैसला किया था।

उसके मोबाइल फोन से दोनों आतंकियों के कई वीडियो के साथ उनकी फोटो, वाट्सएप व फेसबुक मैसेंजर की चैट भी मिली हैं। फिरदौस के संपर्क में आने के बाद हथियारों का प्रशिक्षण लेने के बाद वह अफगानिस्तान जाकर बद्री कमांडो 313 यूनिट का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहा था।

अहमद रजा का देवबंद (सहारनपुर) कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है।

फिरदौस के आतंकी चाचा को सेना ने मार गिराया था

अहमद से पूछताछ के आधार पर अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) से पकड़े गए ट्रेनर फिरदौस अहमद डार का चाचा गुलाम अहमद डार भी आतंकी था, जो 1994 में सेना से हुई मुठभेड़ में मारा गया था। फिरदौस चाचा से प्रभावित होकर जिहाद की राह पर बढ़ा और आतंकी जाकिर मूसा से बेहद प्रभावित है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें