• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home मध्‍य प्रदेश

मध्य प्रदेश के शहडोल में पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों से देश को किया सतर्क

विपक्ष पार्टियों की एकजुटता के प्रयासों पर प्रधानमंत्री का दूसरी बार जोरदार हमला

BNPNEWS by BNPNEWS
July 1, 2023
in मध्‍य प्रदेश
Reading Time: 1 min read
0
PM Modi in Shahdol

मध्य प्रदेश के शहडोल में पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों से देश को किया सतर्क

898
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। PM Modi in Shahdol विपक्षी दलों की एकजुटता के प्रयासों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर बड़ा हमला बोलते हुए न सिर्फ कांग्रेस को निशाने पर लिया, बल्कि देशवासियों को आगाह भी किया कि इन नकली गारंटी देने वाले दलों से सावधान रहें। चिर परिचित आक्रामक अंदाज में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी का मतलब नीयत में खोट और गरीब पर चोट है।

जनजातीय समुदाय के हितों से खिलवाड़ का आरोप

PM Modi in Shahdol जनजातीय समुदाय के हितों से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 70 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस ने इस समुदाय को सरकारी आंकड़ों के सिवाय कुछ नहीं समझा। इसके विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा के साथ परंपराओं के संरक्षण के लिए कभी प्रयास नहीं किए, जबकि भाजपा सरकार के लिए आदिवासी समुदाय संवेदनाशीलता के साथ भावनात्मक विषय है।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के शहडोल में आयोजित राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। जब हम आजादी के 100 वें वर्ष (वर्ष 2047) में प्रवेश करेंगे तब सिकल सेल एनीमिया से भारत मुक्त होगा।

धोखे के खेल को भांप लीजिए

PM Modi in Shahdol पीएम मोदी ने कहा कि धोखे के खेल को भांप लीजिए। कांग्रेस, आप और अन्य विपक्षी दलों द्वारा मध्य प्रदेश सहित विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में कई तरह की गारंटी दी जा रही है। ऐसी एक-एक गारंटी का हवाला देकर मोदी ने समझाया कि इसके परिणाम क्या होंगे। पीएम मोदी जब यह बात बोल रहे थे तो बेहद जोश में थे।

‘मोदी-मोदी’ की गूंज के बीच वे रुके, पानी पीया, पसीना पोछा और फिर गारंटी का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि आपको झूठी गारंटी देने वालों से भी सावधान रहना है। जिन लोगों की अपनी कोई गारंटी नहीं है वो आपके पास गारंटी वाली नई-नई स्कीम लेकर आ रहे हैं। उनकी गारंटी में छिपे खोट को पहचान लीजिए, झूठी गारंटी के नाम पर उनके धोखे के खेल को भांप लीजिए।

जब वो मुफ्त बिजली की गारंटी देते हैं तो मतलब है कि वो बिजली का दाम बढ़ाने वाले हैं। जब वो मुफ्त सफर की गारंटी देते हैं तो मान लो यातायात व्यवस्था बर्बाद होने वाली है। जब वो पेंशन बढ़ाने की गारंटी देते हैं तो समझ लो राज्य कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिलने वाला है।

गरीब परिवारों के लिए भाजपा सरकार की गारंटी

जब वो सस्ते पेट्रोल की गारंटी देते हें तो मान लीजिए कि टैक्स बढ़ाकर जेब से पैसे निकालने की तैयारी कर रहे हैं। जब वो रोजगार बढ़ाने की बात करते हैं तो समझ लीजिए कि वो राज्य के उद्योग-धंधों को चौपट करने वाली नीतियां लेकर आएंगे।
रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने एक करोड़ आयुष्मान भारत कार्ड वितरण अभियान का भी शुभारंभ किया।

आयुष्मान भारत कार्ड दिखाकर पीएम मोदी ने कहा कि ये मोदी है, जो आपको पांच लाख रुपये की गारंटी दे रहा है। इस देश में पहले कभी किसी गरीब को पांच लाख रुपये की गारंटी किसी ने नहीं दी। यह गरीब परिवारों के लिए भाजपा सरकार की गारंटी है और यह मोदी है जो आपको पांच लाख रुपये की गारंटी दे रहा है।

विपक्ष पर निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों जो एक साथ आने का दावा कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर उनके पुराने बयान वायरल हो रहे हैं। वो हमेशा से एक-दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते रहे हैं। विपक्षी दलों की एकजुटता की गारंटी नहीं है। वे एक मंच पर दिख रहे हैं यानी उनके पास भ्रष्टाचार मुक्त शासन की गारंटी नहीं है। देश विरोधी तत्वों के साथ बैठक कर रहे हैं यानी उनके पास आतंकवाद मुक्त भारत की गारंटी नहीं है। वो गारंटी देकर निकल जाएंगे लेकिन भुगतना आपको पड़ेगा।

रानी दुर्गावती का पांचवां जन्म शताब्दी वर्ष देशभर में मनाया जाएगा

पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बता रहे थे कि पांच अक्टूबर को वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म जयंती है। भारत सरकार की ओर से पांचवां जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। उनकी वीरता पर फिल्म भी बनाई जाएगी। उनके नाम पर चांदी का सिक्का और डाक टिकट जारी किया जाएगा। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी संबोधित किया।

The Review

PM Modi in Shahdol

PM Modi in Shahdol विपक्षी दलों की एकजुटता के प्रयासों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर बड़ा हमला बोलते हुए न सिर्फ कांग्रेस को निशाने पर लिया

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

bhojashala 
मध्‍य प्रदेश

भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के खिलाफ याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट सहमत

Lok Sabha election review
मध्‍य प्रदेश

इंदौर में उम्मीदवार विहीन हुई कांग्रेस, प्रत्याशी ने बदला पाला

Bhojshala
मध्‍य प्रदेश

भोजशाला में हवन कुंड का हुआ मापन, तीनों ओर खोदाई जारी

Next Post
Sawan 2023

प्रयागराज से बनारस तक एनएच-2 के एक रूट को पूरी तरह कावड़ियों हेतु बंद रखें : विजय कुमार

PM Modi

पीएम 12148.40 करोड़ की धनराशि 32 विकास परियोजनाओं का का होगा लोकार्पण व शिलान्यास

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर सलाम पेश करने पातालपुरी मठ पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग

Discussion about this post

Recommended

Carbon Dating

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद वक्फ की संपत्ति, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने कोर्ट में रखा पक्ष

Baba Vishwanath

बाबा विश्वनाथ का 1008 लीटर से क्षीराभिषेक

Shiv Kachari

महाशिवरात्रि की तैयारी गंगातट पर चमकी शिव कचहरी

5 months ago
Prime Minister Narendra Modi in Kashi

काशी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओ के साथ करेंगे टिफिन बैठक

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?