बलिया में गंगा में डूबी नाव, तीन महिलाओं की मौत, पांच गंभीर

SHARE:

Boat Accident in Ballia

BNP NEWS DESK । Boat Accident in Ballia बलिया शहर से सटे माल्देपुर घाट पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मुंडन संस्कार के दौरान 30 से अधिक लोगों से भरी नाव गंगा में डूब गई। इसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और पांच की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाव पर क्षमता से अधिक लोगों को बैठा लेने के कारण हादसा हुआ। घटना के बाद नाविक अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटनास्थल के पास पीपा पुल होने के कारण अधिकांश लोगों की जान बच गई, लेकिन एक-दो लोगों का पता देर शाम तक नहीं चला।

पीपा पुल की वजह से बच गई अधिकांश की जान, राहगीरों ने की सहायता

Boat Accident in Ballia मुंडन संस्कार का मुहूर्त होने के कारण सुबह से घाट किनारे लोग जुटने लगे थे। परंपरा के अनुसार उस पार जाने के लिए एक नाव पर अलग-अलग क्षेत्रों के नौ परिवार के लोग सवार हुए। नाविक ने पैसों के लालच में 15 की जगह 30 से अधिक लोगों को बैठा लिया।
सुबह लगभग आठ बजे नाव अभी कुछ ही दूर गई थी जब उसका संतुलन बिगड़ने लगा। नाविक ने नाव पीछे करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में उसने नाव बगल में पीपा पुल की ओर घुमा दी। इस बीच नाव तेजी से पानी में समाने लगी।

नाव पर सवार महिला-पुरुष पीपा पुल की रस्सियों के सहारे लटक गए। चीख-पुकार मच गई। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुल से गुजर रहे युवकों ने डूब रहे लोगों की मदद की। कई लोगों को बचा लिया गया।

कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीमें भी पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान आठ महिलाओं को पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बिहार के सिवान के अमरपुर, दरौली निवासी गंगोत्री देवी, इंद्रावती देवी, सीमा देवी की मौत हो गई। गंभीर हालत में चार महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती करने के अलावा एक को वाराणसी रेफर किया गया है।

पुलिस ने लगभग तीन घंटे बाद मछुआरों की मदद से डूबी नाव को बाहर निकलवाया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि नाव के इंजन में कुछ गड़बड़ी आ गई थी। इसके अलावा तेज हवा के कारण संतुलन बिगड़ने से नाव डूब गई।

अधिकांश लोग बचा लिए गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें खोजबीन में लगीं हैं। फरार नाविक को पकड़ने के लिए पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। कोई भी दोषी पाया जाएगा तो सख्त कार्रवाई होगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather