प्रहलादघाट से कांग्रेस पार्षद प्रत्‍याशी अनुपम राय ने जनता से मांगा सहयोग

SHARE:

Anupam Rai

Bnp News Desk। Congress councilor candidate Anupam Rai नगर निकाय चुनाव में सभी पार्टियां अब जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में जुट गयी हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 55 प्रहलादघाट से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी अनुपम राय ने क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनका प्रतिनिधित्व करने हेतु एक बार मौका देने की अपील की उन्होंने अपने समर्थकों संघ क्षेत्र का भ्रमण किया। दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक हाथों में कांग्रेस पार्टी का झंडा लिए नारे लगाते चल रहे थे वही इस दौरान पार्षद प्रत्याशी अनुपम राय ने कहा कि मैंने पार्टी में अपने कार्य को देखते हुए मैंने स्वयं को उस योग्य समझा कि मैं जनता के हित में कार्य करूंगा और इस बात का पार्टी ने विश्वास करते हुए मुझे टिकट दिया।

Congress councilor candidate Anupam Rai उन्होंने कहा की मैं अपने वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप मे विकसित करूँगा उन्होंने कहा की मेरा मानना है कि पार्षद को कभी शिकायत कर्ता नही बल्कि समाधान कर्ता के रूप मे होना चाहिए। मैं क्षेत्र की महिलाओ की सुरक्षा, बच्चो के विकास के लिए कार्य करूँगा। उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्य करूंगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather