WATCHED VIDEO: रामनवमी पर छह राज्यों में भारी बवाल, हिंसा में एक की मौत

SHARE:

Ram Navami

BNP NEWS DESK।  Ram Navami रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान देश के छह राज्यों में भारी बवाल हुआ। गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में शोभा यात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव किया। इससे हिंसा भड़क उठी। गुजरात में एक की मौत हो गई। दिल्ली के जेएनयू कैंपस में पूजा के दौरान नॉनवेज खाने को लेकर हंगामा हो गया। छात्रों पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए।

Ram Navami  गुजरात के साबरकांठा, आणंद और द्वारका में उपद्रवियों ने भारी बवाल किया। साबरकांठा में Ram Navami   पर विश्व हिंदू परिषद (एबीवीपी) की शोभा यात्रा पर हमला हुआ। कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। आणंद जिले में शोभा यात्रा के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क गई। इसमें एक शख्स की मौत हो गई। द्वारका में भी उपद्रवियों ने शोभायात्राओं को निशाना बनाया। हंगामा करने को लेकर पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों जिलों में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

पश्चिम बंगाल : बांकुड़ा में शोभा यात्रा पर पथराव, केंद्रीय मंत्री की कार पर भी हमला

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ। यहां मचानताला पेट्रोल पंप मोड़ के पास स्थित मस्जिद के सामने से निकल रहे जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने कहा कि “बांकुड़ा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया। यह राजनीतिक रूप से किया गया था। उन्होंने मेरी कार पर भी पथराव किया। मैं पुलिस से अपील करता हूं कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।” पथराव के बाद भड़की हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस मामले में अभी तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

झारखंड : शोभायात्रा पर पथराव, धारदार हथियारों से हमला

झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव हुआ। जुलूस में शामिल लोगों पर धारदार हथियारों से हमले किए गए। शोभायात्रा में शामिल 15 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पूरे जिले में तनाव की स्थिति है। हालात को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। आरोप है कि शोभायात्रा एक कब्रिस्तान के पास से गुजर रही थी। इस दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

मध्य प्रदेश : खरगोन में हंगामा, आगजनी, चार घर जलकर खाक

बताया जा रहा है कि रामनवमी का जुलूस शुरू ही हुआ था कि उपद्रवियों ने डीजे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते पथराव होने लगा। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। उपद्रवियों के हमले में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, उपद्रवियों ने शीतला माता मंदिर में भी तोड़फोड़ की है। जिला प्रशासन ने फिलहाल तालाब चौक, गौशाला मार्ग, मोतीपुरा, स्टेडियम के पीछे, टावर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया।

दिल्ली : जेएनयू कैंपस में बवाल

कर्नाटक के कोलार में भी रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पथराव हुआ। इसकी जानकारी गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि पथराव के बाद माहौल थोड़ा बिगड़ गया था, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। अब तनाव को काबू करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

मुंबई में दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़

मुंबई के मानखुर्द इलाके में हिंसा हुई, जिसमें करीब 30 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने 40 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 10 बजे 40 से ज्यादा लोग मानखुर्द के म्हाडा इलाके में पहुंचे और कथित वहां खड़े ऑटो, टैक्सी व निजी कारों और दो पहिया वाहनों को निशाना बनाया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather