अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह

SHARE:

Akansha Dubey

BNP NEWS DESK।   Akansha Dubey भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रकरण में सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। सारनाथ थाने की पुलिस की दो टीम समर की धरपकड़ के लिए आजमगढ़ के मेंहनगर स्थित उसके घर रवाना की गई है।

आकांक्षा की मां मधु ने कहा कि मेरी बेटी बहुत साहसी थी। वो आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। आकांक्षा दुबे की मां और भाई सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पिता छोटेलाल दुबे अभी ट्रेन में हैं। मधु ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे मोबाइल से आकांक्षा से बात हुई थी। तब वो खुश थी। 12 बजे रात में फोन किया था तो उसने फोन नहीं उठाया था। किसी पार्टी में जाने की बात भी नहीं बताई थी।

आकांक्षा को अक्सर मारता-पीटता था समर सिंह

आरोप लगाया कि आजमगढ़ निवासी भोजपुरी गायक समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे और किसी के साथ नहीं। साथ में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता-पीटता था। कई बार जब आकांक्षा ने उससे अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।

रो-रो कर आकांक्षा ने सबकुछ उन्हें बताया था। बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था। फोन पर धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे।

आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रो रही थीं। जिस भोजपुरी गायक समर सिंह पर आरोप लगा है वो रविवार से ही गायब है।

अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि युवती ने आत्महत्या की है, यह स्पष्ट है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवती की मां की तहरीर पर समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समर सिंह ने किया था भावुक पोस्ट

आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सामने आने के बाद भोजुपरी गायक व अभिनेता समर सिंह ने एक भावुक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दो रोने वाली इमोजी पोस्ट कर लिखा- निशब्द। RIP। हैशटैग के साथ एक्ट्रेस का नाम भी लिखा था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather