मनीष सिसोदिया 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में

SHARE:

Manish Sisodia

BNP NEWS DESK। Manish Sisodia शराब घोटाले में सीबीआई की हिरासत में रहे दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। Manish Sisodia  20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश कोर्ट ने सुनाया। मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक जेल नंबर एक में रहेंगे। वहीं, सत्येंद्र जैन को जेल नंबर 7 में रखा गया है।

इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अदालत से कहा कि उसे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिसोदिया की हिरासत की अब जरूरत नहीं है। सिसोदिया को राज्य में शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। आप ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का जबरदस्त विरोध किया। यही नहीं, 8 दलों के नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को सरकारी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल के खिलाफ चिट्ठी लिखी थी।

सीबीआई ने नहीं मांगी रिमांड

सिसोदिया को विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल के समक्ष पेश किया गया था। आप नेता को पूछताछ के लिए पहले पांच दिन और बाद में दो दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में सौंपा गया था। यह अवधि समाप्त होने के बाद सिसोदिया को अदालत में आज पेश किया गया था। शुरुआत में, सीबीआई के वकील ने अदालत के समक्ष दलील दी कि जांच एजेंसी अभी आप नेता की हिरासत की फिलहाल मांग नहीं कर रही है, लेकिन बाद में आवश्यकता होने पर वह हिरासत का अनुरोध कर सकती है।
20 मार्च तक जेल में रहेंगे सिसोदिया
सीबीआई ने आप समर्थकों पर मामले का ‘राजनीतिकरण’ करने का आरोप लगाया। अदालत ने कहा, ‘आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए एक अर्जी दायर की गई है। यह दलील दी गई है कि सीबीआई हिरासत की अब आवश्यकता नहीं है और यदि आवश्यक हुई तो बाद में इसका अनुरोध किया जा सकता है। इन दलीलों के मद्देनजर आरोपी को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है।’

जेल में सिसोदिया को ये सामान मिलेंगे

इसने सिसोदिया को जेल में भगवद्गीता, चश्मा, दवा आदि ले जाने की अनुमति दी और तिहाड़ जेल के अधिकारियों को विपश्यना की अनुमति देने के उनके अनुरोध पर विचार करने का निर्देश दिया। सीबीआई ने 2021-22 की शराब नीति तैयार करने और इसे लागू करने में भ्रष्टाचार के सिलसिले में पिछले सप्ताह सिसोदिया को गिरफ्तार किया था, हालांकि यह नीति अब रद्द की जा चुकी है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather