• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home अपराध

विधायक अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश में पत्नी निखत गिरफ्तार

 डिप्टी जेलर समेत आठ निलंबित

BNPNEWS by BNPNEWS
February 11, 2023
in अपराध
Reading Time: 1 min read
0
abbas ansari

विधायक अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश में पत्नी निखत गिरफ्तार

528
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK । Abbas Ansari कुख्यात मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी जेल से ही खौफ और रंगदारी का साम्राज्य चला रहा है। पुलिस की खुफिया रिपोर्ट के बाद चित्रकूट के डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार देर रात चित्रकूट जेल में छापा मारा तो यह सनसनीखेज मामला सामने आया। जेल परिसर स्थित एक कमरे में ही अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो मौजूद मिली। जांच पड़ताल के दौरान सामने आया कि अब्बास अंसारी निखत वनों के मोबाइल से अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों के गवाहों और अभियोजन से जुड़े अफसरों को धमका तथा इसके अलावा वह रंगदारी का कारोबार भी चला रहा था। पुलिस ने निखत बानो को गिरफ्तार करने के साथ उसके समेत अब्बास अंसारी, जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक और दो आरक्षी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

चित्रकूट जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने में उनकी पत्नी निखत अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निखत शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थीं। इनके कब्जे से दो मोबाइल, सउदी अरब की कुछ मुद्रा, 21 हजार रुपये नकद व सोने के जेवर बरामद हुए हैं।

जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, विधायक, उनकी पत्नी, चालक व सिपाही जगमोहन समेत ड्यूटीरत कई अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीआईजी जेल ने जेल अधीक्षक,  डिप्टी जेलर समेत 8 लोगों को निलंबित कर जांच शुरू की है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विधायक अब्बास अंसारी जिला जेल रगौली में लगभग ढाई माह से निरुद्ध हैं। इन्हें प्रयागराज से 19 नवंबर 2022 को सुरक्षा के मद्देनजर चित्रकूट जेल लाया गया था। मुखबिर की सूचना पर जिला जेल में डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला प्राइवेट वाहन से पहुंचीं।

दोनों अधिकारी सीधे अब्बास अंसारी की बैरक में पहुंचे लेकिन वह नहीं मिले अलबत्ता कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। इसके बाद वे मुलाकाती कक्ष में पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। परिसर में ही डिप्टी जेलर के कमरे में पहुंचे तो विधायक व उनकी पत्नी बैठे मिले। बिना रजिस्टर में एंट्री व सूचना के निखत विधायक से मिलने आई थीं। इसी बीच विधायक कमरे से निकलकर अपनी बैरक में चले गए। महिला पुलिस ने निखत को गिरफ्तार करने लगी तो उन्होंने टीम को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

जेल के बाहर गाड़ी लिए खड़ा था निखत का चालक

Abbas Ansari डीएम व एसपी ने शनिवार को संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि जेल के बाहर गाड़ी लिए खड़े विधायक की पत्नी के चालक नियाज को भी पकड़ लिया गया है। जेल चौकी प्रभारी श्यामदेव सिंह की तहरीर पर विधायक अब्बास अंसारी, पत्नी निखत बानो, चालक नियाज, जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर सुशील कुमार, कांस्टेबल जगमोहन व कुछ अज्ञात ड्यूटीरत सिपाहियों के खिलाफ जेल से भगाने की साजिश रचने, हत्या व रंगदारी वसूलने की धमकी, नियमों की अनदेखी कर मुलाकात करने, जेल में आपत्तिजनक सामग्री रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को ही निखत व नियाज का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस ने अदालत में पेश किया। शाम को इन्हें जेल भेजा गया है।

जेल पहुंचे डीआईजी,  शुरू कराई जांच

Abbas Ansari घटना की जानकारी होते ही डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्री ने जेल का निरीक्षण किया। सारे रजिस्टर आदि को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। उनकी प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार आनंद कुमार जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की है। जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर सुशील, पीयूष पांडेय को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

उन्नाव के जेलर को चित्रकूट भेजा

इसके अलावा घटना के लिए प्रथम दृष्ट्या उत्तरदायी जेल वार्डर रैंक के पांच कर्मचारियों को भी निलंबित किया गया है। रिपोर्ट में जिला जेल चित्रकूट में  निरुद्ध विधायक अब्बास अंसारी को अन्य जेल में भेजने के लिए प्रस्ताव  शासन को भेजा गया है। जिला जेल उन्नाव के जेलर राजीव कुमार सिंह को जिला जेल चित्रकूट तत्काल प्रभाव से भेज दिया गया है। साथ ही डिप्टी जेलर देव दर्शन सिंह को जिला कारागार लखनऊ से चित्रकूट भेजा गया है।

The Review

Abbas Ansari

कुख्यात मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी जेल से ही खौफ और रंगदारी का साम्राज्य चला रहा है। पुलिस की खुफिया रिपोर्ट के बाद चित्रकूट के डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार देर रात चित्रकूट जेल में छापा मारा तो यह सनसनीखेज मामला सामने आया।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Network Marketing
अपराध

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

July 10, 2026
Siya Chetan
अपराध

सिया और चेतन का पालीग्राफ टेस्ट से इन्कार चेतन के मित्र से भी हो रही पूछताछ

July 5, 2026
raped in bareli
अपराध

वाराणसी की नाबालिग छात्रा को मुजाहिद ने फंसाया

May 16, 2026
Next Post
Nikhat Bano

मुख्तार अंसारी की दबंग बहू निखत बानो ने अफसरों को भी दे डाली धमकी

Maulana Arshad Madani

Watch Video : 'न राम, न शिव उस वक्त सिर्फ अल्लाह थे' : मौलाना अरशद मदनी

Pizza Delivery

दिन में पिज्जा डिलिवरी, रात में उड़ा लेते थे बाइक

Discussion about this post

Recommended

IND VS NZ : ऋद्धिमान साहा दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट, मुंबई टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन चुनने में मशक्कत

IND VS NZ : ऋद्धिमान साहा दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट, मुंबई टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन चुनने में मशक्कत

5 years ago
Ghulam Nabi Azad

गुलाम नबी आजाद का इस्‍तीफा, कांग्रेस से अपना आधा सदी पुराना नाता तोड़ा

amrit yoga

प्रयागराज महाकुंभ 2025 को और भव्य-दिव्य बनाएगी सरकार

Today News Update : दो आतंकी ढेर, पाकिस्तान के पीएम का बड़ा आरोप, वाराणसी में 283 कोरोना संक्रमित, श्रृंखला जीतने उतरेगा भारत

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : रविंद्र जडेजा दुनिया के नंबर एक हरफनमौला क्रिकेटर बने

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?