पुलिस का दावा- श्रद्धा की हड्डियों को ग्राइंडर में पीसता

SHARE:

Shraddha Murder Case

BNP NEWS DESK।  Shraddha Murder Case श्रद्धा हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है।  Shraddha Murder Case  में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा की हत्‍या के बाद उसकी हड्डियों को पीसकर उसका चूरा बना लिया था।

पुलिस ने आरोपी आफताब पर आरोप लगाया कि वह श्रद्धा की हड्डियों को ग्राइंडर में पीसता था, और उसके बाद हड्डियों के चूरा (पाउडर) को ठिकाने लगाता था। साकेत कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल किए गए आरोप पत्र पर मंगलवार को संज्ञान लिया। कोर्ट ने आरोप-पत्र की एक कॉपी आफताब के वकील को भी उपलब्ध कराई है।

पुलिस ने दाखिल की 6000 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट

आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर का गला घोंटने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप है। अदालत ने आरोप-पत्र की जांच के लिए मामले में अगली तारीख 21 फरवरी दी है। पुलिस ने 24 जनवरी को 6,629 पन्नों की आरोप-पत्र (चार्जशीट) दाखिल की थी।

हत्या करने के बाद कई महिलाओं के संपर्क में आया

पुलिस ने चार्जशीट में दावा किया है कि आरोपी आफताब आमी पूनावाला कई और भी लड़कियों को भी डेट कर रहा था, जिनसे वह डेटिंग ऐप के जरिए मिला था। श्रद्धा की हत्या के बाद और उसके टुकड़े करने के बाद वह एक लड़की अपने घर पर भी बुलाकर लाया था। उस समय उसकी लिप-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर घर में ही पड़े थे।

‘पहले से ही मौत के साये में जी रही थी श्रद्धा’

 

पुलिस ने आरोप लगाया कि उसके साथ में रहने वाली श्रद्धा “पहले से ही मारे जाने के डर में जी रही थी।” चार्जशीट में दावा किया कि श्रद्धा वालकर की हत्या के तुरंत बाद आफताब फिर से डेटिंग ऐप बंबल के जरिए कई महिलाओं के संपर्क में आ गया था।

शव के साथ आफताब ने की थी दरिंदगी

मामले को लेकर पुलिस कई दिनों से जांच कर रही थी। पुलिस द्वारा की गई जांच में पता लगा है कि श्रद्धा की 18 मई को हत्या की गई थी। पुलिस द्वारा दायर की गई चार्जशीट में आरोप लगाए गए है कि आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के साथ दरिंदगी की हदें पार की थी। इसके अलावा आरोप है कि श्रद्धा की हत्या के बाद शव के करीब 35 टुकड़े किए गए थे। आफताब ने श्रद्धा के टुकड़ों को फ्रिज में रखा था। इसके बाद आफताब ने महीनों तक श्रद्धा के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें