फेसबुक के माध्‍यम हुआ प्यार और शिवली से हुई रुखसाना

SHARE:

Love Marriage

BNP NEWS DESK। Love Marriage वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के दक्षिणी ककरमत्ता में बुधवार की सुबह रुखसाना बानो 32 वर्ष नामक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणी ककरमत्ता निवासी शमशेर खान का फेसबुक पर पश्चिम बंगाल निवासिनी शिवलीबाग नामक युवती पुत्री काशीनाथ साहू से प्रेम हो गया। दो वर्ष पूर्व उसने शिवली बाग से निकाह कर और उसका नाम बदल कर उसके साथ दक्षिणी ककरमत्ता में अपने निजी मकान में रहने लगा।

भोर में 4:30 पर वह अजान के लिए जागा

Love Marriage  मृतका के देवर अरमान खान ने बताया की भाई शमशेर खान बीती रात पार्टी में गया हुआ था और रात्रि में 11 बजे मृतका ने पति को फोन किया पति के न आने पर वह अपने कमरे में चली गई। भाई अरमान खान ने बताया कि भाई शमशेर के भोर में तीन बजे वापस आने पर उसने दरवाजा खोला और अपने कमरे में सोने चला गया। भोर में 4:30 पर वह अजान के लिए जागा तो देखा कि स्टोररूम व बाथरूम दोनों के रास्ते का दरवाजा बंद है। उसने दरवाजा खटखटया लेकिन अंदर से कोई आवाज न आने पर उसने परिवारवालों को उठाया और उन लोगो ने पीछे के रोशनदान से सीढ़ी लगाकर देखा तो मृतका रुखसाना उर्फ शिवली दीवार में हुक के सहारे साड़ी से फांसी लगाए हुए थी।

पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दे दी

जिस पर पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुचे बी एल डब्लू चौकी इंचार्ज अनुराग मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दे दी। चौकी इंचार्ज बी एल डब्लू अनुराग मिश्रा ने बताया कि इनका विवाह दो वर्ष पूर्व फेसबुक के जरिये हुआ था और मृतका को पांच वर्ष की लड़की अनन्या उर्फ हिना पहले पति से थी और शमशेर से डेढ़ वर्ष का पुत्र सोहेल खान है। पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दे दी है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें