यूपी को न बुआ चाहिए, न बबुआ चाहिए बल्कि उत्तर प्रदेश को तो सिर्फ बाबा चाहिए : राजनाथ सिंह

SHARE:

जौनपुर, बीएनपी न्‍यूज। UP Assembly Election 2022 टीडी कालेज के मैदान में शनिवार को भाजपा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी को न बुआ चाहिए, न बबुआ चाहिए बल्कि उत्तर प्रदेश को तो सिर्फ बाबा चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी में करिश्माई कार्य जो कुछ हुआ उसकी चर्चा विदेश में हो रही है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता बूआ-बबुआ नहीं, बल्कि मजबूत सरकार चाहिए। यह भी कहा कि जिन्ना पाकिस्तान के जनक हो सकते हैं भारत के जनक कभी नहीं हो सकते।यह भी देखें :

यह भी देखें : https://twitter.com/i/broadcasts/1yoJMWQyoZnKQ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों का उत्साह देख मुझे विश्वास हो चला है कि 2022 का चुनाव हम ही जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी आतंकवाद पर स्टैंड नहीं ले पाई, लेकिन मोदी सरकार ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब सीमा के इस पार से लेकर उस पार तक दिया। बूथ अध्यक्षों का उत्साह देखते हुए उन्होंने कहा कि हम 300 से अधिक सीट जीत रहे हैं।
बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन्हें संगम में डुबकी लगाने और मन्दिर में शीश झुकाने में शर्म आती थी, अब पुजारी बन रहे हैं। । भारत की आन बान व शान पर आंच नहीं आने देंगे। बरसों से अंधेरे पड़े गांवों में विद्युतीकरण कराया गया।

यह भी देखें : https://bharatnewspost.com/kalbhairav-u200bu200bashtami-in-varanasi-701-kg-cake-was-cut-in-the-queue-of-devotees-at-kalbhairav

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather