BNP NEWS DESK| Encroachment वाराणसी के भिखारीपुर में मंगलवार को लोकनिर्माण विभाग का अतिक्रमण हटाओ दस्ता भारी पुलिस बल के साथ पहुचा।अतिक्रमण हटाओ दस्ते को देखते हुए कुछ अतिक्रमणकारी अपना सामान समेटने लगे |वहीं कुछ लोग अतिक्रमण हटाओ दस्ते का विरोध भी किया लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी से उनकी एक ना चली।
मंगलवार को दोपहर में लोकनिर्माण विभाग के जितेंद्र सिंह ( सहायक अभियंता),एके सिंह (सहायक अभियंता) व प्रोजेश चौबे अमीन,राकेश और अरुण कुमार मय पुलिस बल लेकर बीएलडब्लू मुख्य द्वार से भिखारीपुर तिराहे तक का अतिक्रमण हटाने पहुंचा। ककरमत्ता के स्थानीय लोग पुलिस बल व अतिक्रमण दस्ते को देख विरोध करना शुरू कर दिया।
ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर खुद को जलाने की कोशिश की
Encroachment अतिक्रमण हटाओ दस्ते की जेसीबी जब मकानों को तोड़ने के लिए आगे बढ़ी तो वहीं मौजूद महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गयी|अपने ऊपर से जे सी बी ले जाने को कहने लगी। इसी दौरान एक युवती ने अपने साथ ही कुछ अन्य महिलाओं पर भी ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर खुद को जलाने की कोशिश की |लेकिन वहां मौजूद महिला एस आई अंकिता कुमारी ने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उनके इस प्रयास को असफल कर दिया |
लगभग आधा दर्जन महिलाओ को हिरासत में लेकर मंडुआडीह थाने भेजा |तब जाकर लगभग 5 बजे तक भिखारीपुर तिराहे तक आधा दर्जन अतिक्रमण को जमींजोद किया गया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान उधर से गुजरने वाले लोग भी रुक कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही देखने लगे |जिससे दोनों तरफ की लेन में जाम की स्थिति उतपन्न हो गयी| और कई एम्बुलेंसो को मंडुआडीह पुलिस व ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर गंगेश्वर मिश्रा ने जाम से बाहर निकाला।
हाईडिल तक अतिक्रमण हटाने को दिया समय
मंगलवार को अतिक्रमण दस्ता बी एल डब्लू मुख्य द्वार से भिखारीपुर तिराहे तक का अतिक्रमण जमींजोद किया |हाईडिल तक के अतिक्रमण कारियों को जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने को कहा।








