काशी रेलवे स्टेशन कालोनी में मिली पति-पत्नी और बच्चे की लाश

SHARE:

Dead Body Found 

BNP NEWS DESK | Dead Body Found  वाराणसी के आदमपुर थानाक्षेत्र के काशी स्टेशन रेलवे स्टेशन कालोनी में पति-पत्नी और ढाई वर्षीय बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया मृतक रेलवे के सिग्नल विभाग में ESM है। सभी की लाश रेलवे क्वार्टर नंबर 29 बी में मिली है। जीआरपी काशी स्टेशन की सूचना पर मौके पर कमिश्नरेट पुलिस पहुंची है और जांच में जुट गयी है। फिलहाल अभी मौत का कारण पता नहीं चला है और पुलिस किसी को अंदर नहीं जाने दे रही है। मौके पर एडिशनल डीसीपी राजेश कुमार पांडेय मौजूद हैं और फारेंसिक टीम को बुलाया गया है।

 नए साल की पहली किरन के साथ तीन लाशें मिलने से सनसनी

Dead Body Found   नए साल की पहली किरन के साथ शहर बनारस में तीन लाशें मिलने से सनसनी फैल गयी। आदमपुर थानाक्षेत्र के काशी रेलवे स्टेशन के रेलवे कालोनी में रहने वाले सिग्नल विभाग के ESM राजीव रंजन पटेल के घर रविवार की सुबह 8 बजे हेल्पर संतोष कुमार सहानी पहुंचे थे। संतोष ने बताया कि वो आईपी रूम की चाभी लेने पहुंचे तो दरवाजा खटखटाय पर दरवाजा नहीं खुला।

दरवाजा अपने आप खुल गया

दोबारा तेजी से दरवाजा खटखटाया तो वह अपने आप खुल गया। आवाज दी तो कोई नहीं उठा फिर कमरे में पहुंचा तो वहां मच्छरदानी में राजीव रंजन पटेल उनकी पत्नी अनुपमा और ढाई वर्षीय बेटा हर्ष थे पर आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हुई। संतोष कुमार सहानी ने बताया कि करीब जाकर देखा तो राजीव रंजन पटेल (32) और पत्नी अनुपमा (29) अचेत मिले, अनुपमा का हाथ ढाई वर्षीय बेटे हर्ष का मुंह दबाये हुए था, जिस पर संतोष ने तुरंत अपने अधिकारियों को सूचना दी।

सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही

फिलहाल मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसीपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक नालंदा बिहार के रहने वाले हैं। मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जा रही है। मौके पर फारेंसिक टीम बुलाई गयी है। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather