Fifa World Cup: किलियन एम्बाप्प ने महान पेले की कर ली बराबरी

SHARE:

killian mbapp

 BNP NEWS DESK। killian mbapp  किलियन एम्बाप्पे के फीफा वर्ल्ड कप 2022 में 8 गोल किये। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी रहे और गोल्डन बूट जीता। इसके साथ ही फीफा वर्ल्ड कप के 14 मैच में उनके 12 गोल हो गए हैं। महान पेले ने भी ब्राजील के लिए 14 वर्ल्ड कप मैचों में 12 गोल किये थे। एक्टिव खिलाड़ियों में सिर्फ मेसी के उनसे ज्यादा 13 गोल हैं। लेकिन मेसी ने 26 मैच खेले हैं।

97 सेकेंड बाद ही फ्रांस ने दूसरा गोल कर दिया

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में 79वें मिनट तक अर्जेंटीना के पास 2-0 की बढ़त थी। पहले ही हाफ में लियोनेल मेसी और एंजेल डि मारिया के गोल से टीम को बढ़त मिल गई थी।
दूसरे हाफ में भी फ्रांस को मौके नहीं मिल रहे थे। ऐसे में अर्जेंटीना की जीत आसान दिखने लगी थी। लेकिन इन सब के बीच फ्रांस की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी था जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता था। 23 साल के किलियन एम्बाप्पे।
इसके 97 सेकेंड बाद ही फ्रांस ने दूसरा गोल कर दिया। यह गोल भी  killian mbapp  ने दी दागा। 81वें मिनट में थुरम के पास पर बैलेंस खराब होने के बाद भी जोरदार प्रहार करते हुए गोल दाग दिया। इससे मुकाबला 2-2 की बराबरी पर आ गया। एम्बाप्पे ने इस गोल का जश्न जोरदार मनाया। स्टेडियम में फ्रांस के फैंस भी झूम उठे, जो 79 मिनट से शांत बैठे थे।

पेनल्टी पर गोल करके मुकाबले को एक बार फिर बराबर कर दिया

दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में मेसी ने एक बार फिर गोल करके अपनी टीम को आगे कर दिया। लेकिन एम्बाप्पे कहां हार मानने वाले थे। 118 मिनट में पेनल्टी पर गोल करके उन्होंने मुकाबले को एक बार फिर बराबर कर दिया। वह फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में हैट्रिक लगाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। 1966 में इंग्लैंड ने ज्योफ हर्स्ट ने हैट्रिक लगाई थी। अंत में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में मैच जीत लिया लेकिन दिल एम्बाप्पे जीत गए।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें