IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में फिर दिखेगा नया कप्तान

SHARE:

IND vs NZ

BNP NEWS DESK। IND vs NZ टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश दौरे पर है. इस दौरे के बाद टीम इंडिया 6 बड़ी सीरीज खेली जाने वाली हैं. ये सब सीरीज टीम इंडिया अपने ही घर में खेलेगी. न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन अगले महीने भारत दौरे पर अपनी टीम की कप्तानी नहीं करेंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम दिसंबर के अंत में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान जा रही है, जिसके बाद जनवरी में वहां वनडे सीरीज भी खेलेगी.

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद कीवी टीम जनवरी में ही वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत आएगी, लेकिन विलियमसन पाकिस्तान से ही अपने देश लौट जाएंगे और भारत नहीं आएंगे. क्रिकेट न्यूजीलैंड ने इन दोनों दौरों के लिए वनडे टीम के ऐलान के साथ ही ये जानकारी दी.

आपको बता दें कि ये सारी सीरीज आईपीएल 2023 से पहले खेली जाएंगी. टीम इंडिया (Team India) अगले तीन महीनों में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा. न्यूजीलैंड का भारत दौरा 18 जनवरी से शुरू होगा. इस दौरे पर एक बार फिर नया कप्तान देखने को मिलने वाला है.

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ ऐलान 

न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है. न्यूजीलैंड ने इस वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम की कमान केन विलियमसन (Kane Williamson) के हाथों में नहीं होगी. उन्हें इस सीरीज में आराम दिया गया है. उनकी जगह वनडे सीरीज में टॉम लाथम (Tom Latham) को कप्तान बनाया गया है. आपको बता दें कि विलियमसन ने पिछले हफ्ते ही टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, वह अब वनडे और टेस्ट टीम के ही कप्तान हैं.

विलियमसन के अलावा ये खिलाड़ी भी हुआ बाहर 

 IND vs NZ भारत दौरे पर केन विलियमसन (Kane Williamson) के अलावा दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) भी नहीं आएंगे. न्यूजीलैंड के भारत से पहले पाकिस्तान का दौरा भी करना है. ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते नजर आएंगे, लेकिन भारत के खिलाफ इन दोनों ही खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. टिम साउदी (Tim Southee) हाल ही में न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम के कप्तान भी बनाए गए हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

न्यूजीलैंड का भारत दौरा

तारीख                  मैच             जगह

18 जनवरी      पहला वनडे      हैदराबाद

21 जनवरी      दूसरा वनडे       रायपुर

24 जनवरी      तीसरा वनडे       इंदौर

27 जनवरी      पहला टी20        रांची

29 जनवरी      दूसरा टी20       लखनऊ

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें