BNP NEWS DESK। Husband killed Wife झारखंड के साहेबगंज में 25 साल के दिलदार अंसारी ने पत्नी रिबिका पहाड़िन के 50 से ज्यादा टुकड़े किए। हत्या के बाद उसके शव के इलेक्ट्रिक कटर से टुकड़े किए। रिबिका का सिर अब तक नहीं मिला है। 22 साल की रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। रिबिका साहेबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। दोनों ने एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। दिलदार की ये दूसरी शादी थी।
राजधानी दिल्ली की ‘श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड’ के बाद देश में आए दिन ऐसे खौफनाक घटनाएं सामने आ रही हैं जो हैरत में डाल रही हैं। लोग इस वारदात को भूल भी नहीं पाए थे कि अब झारखंड के साहिबगंज जिले से इसी तरह की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक 22 साल की लड़की को इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतका का पति दिलदार अंसारी है।
डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि दिलदार की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी भी साथ ही रहती थी। शादी के बाद से ही घर में कलह हो रहा था, इसी वजह से महिला की हत्या की गई है।
आरोपी ने हत्या के बाद कटर से काट दी डेड बॉडी
Husband killed Wife दरअसल, यह शॉकिंग क्राइम साहिबगंज जिले के बोरियो थाने इलाके की है। जहां शनिवार देर शाम पुलिस ने एक कच्चे घर से लड़की की लाश को 50 से ज्यादा टुकड़ों में बरामद किया है। उसके सिर और धड़ अलग-अलग हिस्सों में थे। आरोपी ने पूरी बॉडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में कटर से काटा था। पुलिस ने मृतक लड़की और आरोपी की पहचान कर ली है। वहीं इस मामले के आने के बाद सरकार और प्रशासन के खिलाफ जनता में आक्रोश आ गया है।

दिलदार अंसारी ने एक महीने पहले ही की थी लव मैरिज
जांच में पता चला है कि आरोपी दिलदार अंसानी ने एक महीने पहल ही रिबिका से लव मैरिज की थी। दिलदार की ये दूसरी शादी थी, जबकि रिबिका की पहली। आरोपी को पहली पत्नी से एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि रिबिका और दिलदार के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। इसके बाद भी उन्होंने यह शादी की।
रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। रिबिका साहेबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। वह अपने परिवार में 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। आरोपी विशेष समुदाय से आता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा मामला लव जिहाद का भी हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने आरोपीको गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।








