शपथ लेने के बाद डिंपल यादव ने सोनिया गांधी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया

SHARE:

Dimple Yadav Oath

BNP NEWS DESK। Dimple Yadav Oath मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी जीत दर्ज की थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए इस चुनाव में डिंपल यादव ने 2,88,461 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को पराजित किया। डिंपल यादव को 618120 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी 329659 वोट ही प्राप्त कर सके। यादव परिवार की एक मात्र लोकसभा में सपा की सांसद हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शपथ ग्रहण कराई।

Dimple Yadav Oath  समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैनपुरी से सांसद चुनी गईं डिंपल यादव ने सोमवार को शपथ ली। लोकसभा में स्‍पीकर ओम बिरला से इजाजत लेकर डिंपल ने मौखिक शपथ ली, फिर दस्‍तावेजों पर हस्‍ताक्षर किए।

लोकसभा में बतौर सांसद शपथ लेते हुए डिंपल यादव ने कहा, ‘मैं, डिंपल यादव, जो लोकसभा की सदस्‍य निर्वाचित हुई हूं, ईश्‍वर की शपथ लेती हूं मैं विधि द्वारा स्‍थापित भारत के संविधान के प्रति सच्‍ची श्रद्धा और निष्‍ठा रखूंगी। मैं भारत की संप्रभुता और अखंडता अक्षुण्‍ण रखूंगी। जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके कर्तव्‍यों का निर्वहन करूंगी।’

सोनिया गांधी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

मैनपुरी की नई सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को संसद भवन पहुंचकर सांसद के तौर पर शपथ ली। सदन की शपथ लेने के बाद डिंपल ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने मैनपुरी में हुए लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज शाक्य को 2,88,461 वोटों से हराया था। संसद सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण करने आईं डिंपल यादव के उनके पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी आए थे।

डिम्पल यादव की जीत के बाद एक बड़ा घटनाक्रम और हुआ

डिम्पल यादव की जीत के बाद एक बड़ा घटनाक्रम और हुआ था। अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का सपा में विलय कर दिया था। सैफई में अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात की थी और एसपी चीफ ने उन्हें पार्टी का झंडा थमा दिया था। इस मौके पर सपा और प्रसपा के के सैकड़ों समर्थकों ने खूब तालियां बजाईं थीं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather