गाजीपुर में गलाघोंट कर मां और बेटी की हत्या

SHARE:

Murder in Azamgarh

BNP NEWS DESK। Murder in Ghazipur यूपी के गाजीपुर जनपद के कठउत गांव में मां-बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी गई। कठउत गांव की कौशल्या देवी पत्नी स्व. केदार राजभर अपनी पुत्री मालती व पुत्र गौरी राजभर के साथ रहती थी।

गौरी रात में निमंत्रण पर गया था। वहां से आने के बाद वह घर के बजाए दूसरे जगह सो गया। रविवार रात में मां-बेटी कमरे के अंदर सोई थी। सुबह जब गौरी घर गया तो देखा कि उसकी मां व बहन कमरे के बाहर मकान के अंदर बने अर्धनिर्मित कमरे में जमीन पर मृत पड़ी हैं।

उनके मुंह से खून निकलकर गिरा हुआ है। यह देख वह रोते-बिलखते इसकी जानकारी तुरंत अगल-बगल के लोगों को दी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और सघन जांच शुरू की।

टीम ने मौके से नमूने लिए। पुत्र गौरी राजभर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अमित राय, संजय राय सहित दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

वहीं कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि हत्या की मुख्य वजह पुलिस को भी अभी पता नहीं हो सका है। यही कारण है कि पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

मामला जमीन बेचने के रुपये के लेन-देन से जुड़ा लग रहा

Murder in Ghazipur आईजी वाराणसी जोन, के सत्यनारायण ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन बेचने के रुपये के लेन-देन से जुड़ा लग रहा है। वैसे पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में लगी है। जल्द ही हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हत्यारोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश

वाराणसी जोन के आइजी के. सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक भारती घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। आइजी के सत्यनारायण ने स्वजन से पूछताछ कर हत्यारोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

जमीन के रुपये नहीं मिले

मां-बेटी की हत्या के बाद ग्रामीणों में इस बात की चर्चा रही कि पट्टीदार मोहन राजभर की करीब साढ़े सात मंडा जमीन गौरी ने गांव के संजय राय के साथ मिलकर मुसाफिर राम को 22 लाख रुपये में दो वर्ष पूर्व बेच दिया था। मोहन का आरोप था कि उसे जमीन के रुपये नहीं मिले है।

पूरा रुपया गौरी व संजय ने मिलकर ले लिया। जमीन के रुपये मुसाफिर को वापस कर जमीन मोहन को देने को लेकर कई बार गांव में पंचायत भी हुई थी। गौरी व संजय को रुपये वापस करना था।

जब से रुपये का विवाद शुरू हुआ गौरी की पत्नी अपने बच्चों सहित मायके जाकर रहने लगी। रात में सोने के दौरान यह घटना घटित हो गई। पुलिस व गांव के लोग जमीन के रुपये को लेकर ही हत्या का आशंका जता रहे थे।

छाेटे पुत्र ने दी मुखाग्नि

कौशल्या की पुत्री मालती देवी की ससुराल बलिया जनपद के चितबड़ागांव में है। वह करीब दो वर्ष से अपनी मायके में वृद्ध मां कौशल्या देवी की देखरेख के लिए रह रही थी। बीती रात हत्यारों ने मां-बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसकी जानकारी होने पर मालती का छोटा पुत्र रोहित राजभर व पुत्री निर्मला अन्य सदस्यों के साथ ननिहाल पहुंचे। मां की हत्या से दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं निर्मला का पति वीरेंद्र राजभर केरल व बड़ा पुत्र राहुल हैदराबाद में नौकरी करने की वजह से मौके पर नहीं पहुंच सके।

पोस्टमार्टम के पश्चात शवों का दाह संस्कार सुल्तानपुर गंगा तट पर किया गया। नानी व मां के शवों की मुखाग्नि रोहित राजभर ने दी। ग्रामीणों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रही।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें