तलाक की खबरों के बीच सानिया-शोएब का धमाका, लिया जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला

SHARE:

Sania Shoaib

BNP NEWS DESK। Sania Shoaib Divorce टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने नए प्रोजेक्ट ‘द मिर्जा मलिक शो’ की घोषणा कर दी है। यह सबकुछ तब हुआ जब इंटरनेशनल मीडिया में इस पावर कपल के तलाक की खबरें आम हैं। यह शो जल्द ही पाकिस्तानी स्ट्रीमिंग सर्विस उर्दूफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। उर्दूफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी।

पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक, शोएब और सानिया के बीच सबकुछ खत्म हो चुका है। दोनों अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए कुछ कानूनी प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। इस जोड़े ने 2010 में शादी की और 2018 में इनके बेटे इजहान का जन्म हुआ। एक हफ्ते पहले, जिसका जन्मदिन मनाया हया था। शोएब मलिक का नाम आयशा उमर नाम की पाकिस्तानी मॉडल के साथ भी जोड़ा गया था।

शोएब मलिक और आयशा ने 2017 में एक हॉट फोटोशूट कराया था

Sania Shoaib Divorce शोएब मलिक और आयशा ने 2017 में एक हॉट फोटोशूट कराया था। स्विमिंग पूल में हॉट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया में आते ही बवाल मच गया था। कहा जा रहा है कि इसी एक्ट्रेस से नजदीकियों की वजह से सानिया और शोएब का तलाक हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आयशा उमर के लिए ही शोएब ने सानिया को धोखा दिया था। तभी से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई।

दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट और कैप्शन से पता चलता है कि कुछ गड़बड़ तो है। सानिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘वे क्षण जिसमें मैं सबसे कठिन दिनों से गुजर रही हूं। हालांकि ये जोड़ी इजहान का बर्थडे सेलिब्रेट करने आई थी।’ मलिक ने जहां इस अवसर की तस्वीरें साझा कीं, वहीं सानिया ने नहीं। बहरहाल, दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो या न हो फैंस ‘द मिर्जा मलिक शो’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सानिया ने छोड़ा दुबई वाला घर

सानिया और शोएब मलिक की तलाक की खबरों को लेकर अब जो लेटेस्ट अपडेट आया है वो ये है कि भारतीय टेनिस स्टार दुबई वाला घर छोड़ दिया है। ये जानकारी खलीज टाइम्स के जरिए सामने आई है। बताया गया है कि सानिया और शोएब दुबई में एक विला में साथ रहते थे। लेकिन सानिया ने ये घर छोड़ दिया है और अपना एक अलग घर ले लिया है. पाक मीडिया में दावा किया गया है कि सानिया और शोएब के करीबियों ने पुष्टि की है कि अब दोनों साथ नहीं रहते हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें