वाराणसी में जया प्रदा ने कहा – आजम ने जो बोया, वही काट रहे, रामपुर उपचुनाव में भाजपा ही जीतेगा

SHARE:

Jaya Prada

BNP NEWS DESK। Jaya Prada वाराणसी में पूर्व सांसद और अभिनेत्री जया प्रदा ने पहली बार आजम खान के बारे में बयान दिया है। जया प्रदा ने कहा कि आजम खान ने जो बोया था, वहीं वो काट रहे हैं। उनके साथ जो हो रहा है, वो एक मिसाल है। राजनीति हो या कोई अन्य फील्ड… इंसान को इंसान का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने गुस्से भरे लहजे में कहा कि आजम को महिलाओं का सम्मान हर हाल में करना चाहिए। कभी भी किसी के लिए अभद्र शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। दरअसल, हेट स्पीच मामले में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। जया प्रदा को लेकर उनकी विवादास्पद बयानबाजी भी जगजाहिर रही है।

उपचुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी

Jaya Prada एक कार्यक्रम के सिलसिले में शनिवार को भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी और अभिनेत्री व राजनीतिक हस्‍ती जयाप्रदा वाराणसी पहुंचींं। इस दौरान उन्‍होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान तमाम सियासी सवालों के जवाब भी दिए। रामपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर जयाप्रदा ने कहा कि उस सीट पर भी भाजपा का उम्मीदवार ही इस बार जीतेगा। इस बाबत उन्‍होंने भरोसा जताया कि उपचुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।

जो महिलाओं का सम्मान नहीं करता है उसका हाल यही होगा

वहीं आजम खान द्वारा उनको अपशब्द बोले जाने के जाने को लेकर जयाप्रदा ने कहा कि हर इंसान को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। जो महिलाओं का सम्मान नहीं करता है उसका हाल यही होगा। इसके अलावा भी जयाप्रदा ने देश के सियासी हालातों को लेकर अपने विचार व्‍यक्‍त किए। हालांकि, आजमखान से सियासी तल्‍खी का असर उनके बयानों में स्‍पष्‍ट नजर आया।

वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा से जुड़ने वाली रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाबत पूछे जाने पर कुछ भी कहने से परहेज किया। उन्‍होंने कांग्रेस से जुड़े सवालों को पूछे जाने पर अपना कोई भी वक्‍तव्‍य देने से इंकार कर दिया। दोनों ही महिला नेता शनिवार को वाराणसी में एक निजी कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए पहुंचीं थी। इस दौरान दोनों ने ही मीडिया से देश के हालातों और सियासी समीकरणों को लेकर जवाब दिए और भाजपा को आगामी चुनावों में जीत हासिल करने का भरोसा दिया।

वाराणसी में तेजस्विनी फाउंडेशन की ओर से फैशन शो और लाइफस्टाइल एग्जिबिशन का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इसी कार्यक्रम के सिलसिले में आयोजन में शामिल होने के लिए भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी और अभिनेत्री जया प्रदा शुभम लॉन महमूरगंज में सुबह दस बजे पहुंचीं थीं। वैदिक रीति रिवाजों और परंपराओं के बीच पूजन के बाद आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आयोजन में शहर के गणमान्‍य लोग भी मौजूद रहे।

नेताओं के खिलाफ कटघर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था

2019 में लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद आजम खान के स्वागत में मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कटघर क्षेत्र में सम्मान सभा आयोजित की थी। आरोप है कि सभा में आजम खान, सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेताओं ने जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी।

यहां तक कि जया प्रदा को नाचने वाली तक कह डाला था। कई दूसरे अपशब्द भी कहे थे। इस मामले में आजम खान, डा. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां समेत सात अन्य नेताओं के खिलाफ कटघर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather