• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

Watch Video : पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में दो ट्रेन, एयरपोर्ट टर्मिनल, नादप्रभु केम्पेगौड़ा की प्रतिमा का किया अनावरण

पीएम मोदी ने दो ट्रेनों- दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई

BNPNEWS by BNPNEWS
November 11, 2022
in राष्ट्रीय
Reading Time: 2 mins read
0
PM Modi Visit Karnataka

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 नवंबर, 2022 को कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दौरे पर हैं।

672
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। PM Modi Visit Karnataka प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 नवंबर, 2022 को कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया। इसे लगभग 5000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। ये टर्मिनल इस हवाई अड्डे की पैसेंजर कैपिसिटी को लगभग 2.5 करोड़ की मौजूदा क्षमता से दोगुना करके 5-6 करोड़ यात्री प्रति वर्ष कर देगा।

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का टर्निमल-2 पर इन गार्डन्स को स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके यानी भारत में ही बनाया गया है।  बेंगलुरु में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। बता दें कि ‘नादप्रभु’ केम्पेगौड़ा शहर के संस्थापक होने का श्रेय दिया जाता है। इस मौके पर पीएम मोदी ने दो ट्रेनों- दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।

#WATCH कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

(सोर्स- DD) pic.twitter.com/p7EbbB3BYG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2022

बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन, जिसे लगभग 5000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। ये टर्मिनल इस हवाई अड्डे की यात्री क्षमता को लगभग 2.5 करोड़ की मौजूदा क्षमता से दोगुना करके 5-6 करोड़ यात्री प्रति वर्ष कर देगा। प्रधानमंत्री बेंगलुरु के क्रांतिवीर संगोली रायन्ना (केएसआर) रेलवे स्टेशन पर चेन्नई-मैसुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी। ये देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है और दक्षिण भारत में इस तरह की पहली ट्रेन है। ये चेन्नई के औद्योगिक केंद्र और बेंगलुरु के टेक एंड स्टार्टअप हब और प्रसिद्ध पर्यटन शहर मैसुरु के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी।

बेंगलुरु केएसआर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन को भी हरी झंडी। भारत गौरव योजना के तहत इस ट्रेन को चलाने वाला कर्नाटक पहला राज्य है, जिसमें कर्नाटक सरकार और रेल मंत्रालय मिलकर कर्नाटक से तीर्थयात्रियों को काशी भेजने के लिए काम कर रहे हैं। तीर्थयात्रियों को काशी, अयोध्या और प्रयागराज जाने के लिए आरामदायक प्रवास और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 मीटर ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण। ये बेंगलुरु के विकास की दिशा में शहर के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा के योगदान की स्मृति में बनाई जा रही है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी वाले राम वी. सुतार द्वारा संकल्पित और गढ़ी गई, इस प्रतिमा को बनाने में 98 टन कांस्य और 120 टन स्टील का उपयोग किया गया है।

विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री

PM Modi Visit Karnataka 10,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला और लोकार्पण। 6-लेन के ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे के आंध्र प्रदेश खंड की आधारशिला, जिसे 3750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा। ये आर्थिक गलियारा छत्तीसगढ़ व ओडिशा के औद्योगिक नोड्स से लेकर विशाखापट्टनम बंदरगाह और चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच तेजी से संपर्क प्रदान करेगा। ये आंध्र प्रदेश और ओडिशा के आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में भी सुधार करेगा। 

#WATCH कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

(सौजन्य: DD) pic.twitter.com/Y3h8q6z7YL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2022

विशाखापट्टनम में कॉन्वेंट जंक्शन से शीला नगर जंक्शन तक एक समर्पित पोर्ट रोड की आधारशिला। ये स्थानीय यातायात और बंदरगाह जाने वाले मालवाहक यातायात को अलग करके विशाखापट्टनम शहर में यातायात की भीड़ को कम करेगा। 

श्रीकाकुलम-गजपति कॉरिडोर के हिस्से के रूप में 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित एनएच-326ए का पथपट्टनम खंड राष्ट्र को समर्पित। ये परियोजना इस क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

आंध्र प्रदेश में ओएनजीसी की यू-फील्ड ऑनशोर डीप वाटर ब्लॉक परियोजना राष्ट्र को समर्पित, जिसे 2900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। ये इस परियोजना की सबसे गहरी गैस खोज है, जहां लगभग 3 मिलियन मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रति दिन (एमएमएससीएमडी) की गैस उत्पादन क्षमता है। 

लगभग 6.65 एमएमएससीएमडी की क्षमता वाली गेल की श्रीकाकुलम अंगुल प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला। 745 किलोमीटर लंबी इस पाइपलाइन का निर्माण कुल 2650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा। प्राकृतिक गैस ग्रिड (एनजीजी) का एक हिस्सा होने के नाते, ये पाइपलाइन आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विभिन्न जिलों में घरों, उद्योगों, वाणिज्यिक इकाइयों और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण करेगी। ये पाइपलाइन आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों में सिटी गैस वितरण नेटवर्क को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करेगी।

#WATCH कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल -2 का उद्घाटन किया।

(सौजन्य: DD) pic.twitter.com/3nQjum4WgY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2022

करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला। ये पुनर्विकसित स्टेशन प्रति दिन 75,000 यात्रियों को सेवाएं देगा और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करके यात्री अनुभव में सुधार करेगा।

विशाखापट्टनम फिशिंग हार्बर के आधुनिकीकरण और अपग्रेडेशन की आधारशिला। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 150 करोड़ रुपये है। इसके बाद इस फिशिंग हार्बर की हैंडलिंग क्षमता 150 टन प्रति दिन से दोगुना होकर लगभग 300 टन प्रति दिन हो जाएगी। ये सुरक्षित लैंडिंग और बर्थिंग प्रदान करेगा और अन्य आधुनिक बुनियादी सुविधाएं इस जेटी में टर्नअराउंड समय को कम करेगी, अपव्यय को घटाएगी और मूल्य प्राप्ति में सुधार करने में मदद करेगी।

रामागुंडम, तेलंगाना में प्रधानमंत्री

रामागुंडम में 9500 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास। रामागुंडम में उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित। रामागुंडम परियोजना की आधारशिला भी 7 अगस्त 2016 को प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई थी। उर्वरक संयंत्र के पुनरुद्धार के पीछे प्रेरणा दरअसल शक्ति यूरिया के उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने का प्रधानमंत्री का विजन है। रामागुंडम संयंत्र प्रति वर्ष 12.7 एलएमटी स्वदेशी नीम कोटेड यूरिया उत्पादन उपलब्ध कराएगा।

ये परियोजना रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (आरएफसीएल) के तत्वावधान में स्थापित की गई है, जो नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) और फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एफसीआईएल) की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है। आरएफसीएल को इस नए अमोनिया-यूरिया संयंत्र की स्थापना की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसमें 6300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया था। इस आरएफसीएल प्लांट को गैस की आपूर्ति जगदीशपुर-फूलपुर-हल्दिया पाइपलाइन से की जाएगी।

ये संयंत्र तेलंगाना राज्य के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में किसानों को यूरिया उर्वरक की पर्याप्त और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। ये संयंत्र न केवल उर्वरक की उपलब्धता में सुधार करेगा बल्कि सड़क, रेलवे, सहायक उद्योग आदि जैसे बुनियादी ढांचे के विकास सहित क्षेत्र में समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। इसके अलावा यहां फैक्ट्री में माल की विभिन्न आपूर्ति के लिए एमएसएमई विक्रेताओं के विकास से इस क्षेत्र को लाभ होगा। आरएफसीएल का ‘भारत यूरिया’ न केवल आयात को कम करके, बल्कि उर्वरकों और विस्तार सेवाओं की समय पर आपूर्ति के माध्यम से स्थानीय किसानों को प्रोत्साहन देकर अर्थव्यवस्था को जबरदस्त बढ़ावा देगा।

भद्राचलम रोड-सत्तुपल्ली रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित, जिसे लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। 

इसके साथ ही वे 2200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास-एनएच-765डीजी का मेढक-सिद्दीपेट-एलकाथुर्ति खंड; एनएच-161बीबी का बोधन-बसर-भैंसा खंड; एनएच-353सी का सिरोंचा से महादेवपुर खंड।

गांधीग्राम, तमिलनाडु में प्रधानमंत्री

गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में संबोधन। दीक्षांत समारोह में 2018-19 और 2019-20 बैच के 2300 से अधिक छात्र डिग्री प्राप्त करेंगे।

#WATCH कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 के उद्घाटन के बाद उसकी समीक्षा की।

(सौजन्य: DD) pic.twitter.com/2ZvIqJTrsE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2022

कौन हैं नादप्रभु केम्पेगौड़ा

नादप्रभु केम्पेगौड़ा, विजयनगर साम्राज्य के 16वीं शताब्दी के शासक थे। नादप्रभु केम्पेगौड़ा को बेंगलुरु के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। माना जाता है कि उन्होंने अपने मंत्री के साथ शिकार करते हुए एक नए शहर पर विचार किया था और बाद में प्रस्तावित शहर के चारों कोनों में टावरों को खड़ा करके अपने क्षेत्र को चिह्नित किया।

केम्पेगौड़ा का नाम शहर में हर जगह है देखने को मिलता है। जैसे केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, केम्पेगौड़ा बस स्टैंड और यहां तक ​​कि शहर के मुख्य मेट्रो स्टेशन को नादप्रभु केम्पेगौड़ा मेट्रो स्टेशन कहा जाता है। वहीं पुराने शहर में एक मुख्य सड़क को के जी रोड या केम्पेगौड़ा रोड कहा जाता है।

The Review

PM Modi Visit Karnataka

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Cockroach Janata Party
राष्ट्रीय

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Vladimir Putin
राष्ट्रीय

पुतिन ने कहा- भारत बड़ा देश, उसकी राय विश्व में मायने रखती है

December 5, 2025
Railway Coaches
राष्ट्रीय

लीज पर रेल कोच ले सकेंगे व्यापारी

December 2, 2025
Next Post
Sarbananda Sonowal

Watch Video : मथुरा से गुवाहाटी में चलेंगे इलेक्ट्रिक जलयान, हाइड्रोजन से भी संचालन : वाराणसी में बोले जल परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

Siddhaanth Vir Surryavanshi

जिम में वर्कआउट करते एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी को आया हार्ट अटैक से मौत

Rahul Dravid

सबसे महंगे कोच की अगुवाई में अगर टीम फेल होगी तो जवाब तो मांगा ही जाएगा

Discussion about this post

Recommended

shuttler PV Sindhu

पीवी सिंधु का सिंगापुर ओपन में धमाल, चीनी बैडमिंटन प्लेयर को हराकर जीता खिताब

4 years ago
Metro Train

देश में पहली बार नदी के नीचे चली मेट्रो ट्रेन

Mukhtar Ansari

कोयला व्यवसायी नंद किशोर रुंगटा के भाई को धमकाने के मामले में मुख्तार अंसारी को साढ़े पांच साल की सजा

icc test ranking

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारत का डंका

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?