चंद्र ग्रहण 2022 : वाराणसी में चंद्रोदय के समय शाम 5.10 बजे दृश्य और मोक्ष 6.19 बजे

SHARE:

Lunar Eclipse 2022

BNP NEWS DESK। Lunar Eclipse 2022 कार्तिक अमावस्या पर ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण के बाद अब पखवारे भर बाद ही कार्तिक पूर्णिमा पर आठ नवंबर को खग्रास चंद्रग्रहण लग रहा है। भरणी नक्षत्र, मेष राशि पर लग रहा ग्रस्तोदित ग्रहण संपूर्ण भारत के साथ दुनिया के भी कुछ हिस्सों में दिखेगा। सार्वभौमिक समय (यूनिवर्सल टाइम) अनुसार ग्रहण का आरंभ दिन में 2.39 बजे, मध्य शाम 4.29 बजे और मोक्ष शाम 6.19 बजे हो जाएगा, लेकिन काशी में चंद्रमा ग्रहण ग्रस्त होने के बाद उदित होगा। अर्थात ग्रस्तोदित खग्रास चंद्रग्रहण काशी में चंद्रोदय के समय 5.10 बजे दृश्य व मोक्ष 6.19 बजे होगा। ग्रहण की अवधि 1.09 घंटा होगी। इसका ग्रासमान 1.363 होगा। भारत के अन्य क्षेत्रों में वहां के पंचांग अनुसार चंद्रोदय के समय देखा जा सकेगा।

Lunar Eclipse 2022 यह ग्रहण एशिया, उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण सर्वप्रथम डिब्रूगढ़, कोहिमा, तमिलांग आदि जगहों पर दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण में 12 व चंद्रग्रहण में नौ घंटे पूर्व सूतक काल

शास्त्र अनुसार सूर्य ग्रहण में 12 व चंद्रग्रहण में नौ घंटे पूर्व सूतक काल होता है। अत: ग्रहण का सूतक काल प्रात: 8.10 बजे होगा। धर्मशास्त्रीय वचन अनुसार बाल, वृद्ध, रोगी को छोड़ सभी के लिए भोजन निषिद्ध होता है। देखा जाए तो यह ग्रहण एक पखवारे में दूसरा पड़ रहा है।

ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसका नकारात्मक प्रभाव धरती वासियों पर पड़ता है। शास्त्र अनुसार ग्रहण के पूर्व 15 दिन व ग्रहण के पश्चात के 15 दिनों बाद प्रभाव विशेष होता है। इससे इन दोनों ग्रहणों का प्रभाव प्राकृतिक आपदा, दैवीय आपदा, भूकंप, सुनामी, महामारी के रूप में देखने को मिल सकता है।

चंद्रग्रहण के कारण दोपहर 3.30 से 6.30 बजे तक बंद रहेगा बाबा दरबार

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को शाम 5.10 बजे से 6.19 बजे तक चंद्रग्रहण लग रहा है। इसे देखते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद ने धाम में दर्शन-पूजन बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर में दोपहर 3.30 बजे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर समेत समस्त विग्रह दर्शनार्थियों के लिए पूर्ण रूपेण बंद कर दिए जाएंगे।

इसके बाद शाम को 6:30 बजे उग्रह पूजा के बाद दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा।चार घंटे बंद रहेगा अन्नपूर्णा मंदिर वहीं अन्नपूर्णा मंदिर चार घंटे बंद रहेगा। दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। पूजन-अर्चन के बाद भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खोले जाएंगे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें