वाराणसी में देवदीपावली पर 80 लाख के फूलों होगी सजावट, म्यूजिकल फायर शो

SHARE:

Dev Deepawali

BNP NEWS DESK। Dev Deepawali  यूं तो देव दीपावली पर काशी की रंगत के क्या कहने पर 80 लाख के फूलों से इस बार श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की आभा इसमें चार चांद लगाएगी। विश्वनाथ धाम परिसर दिन तक सजावट से जगमग रहेगा। उधर, घाटों को 10 लाख से अधिक दीपों से रौशन करने की तैयारी है।
दुनिया में विख्यात काशी की देव दीपावली पर सभी घाटों को लाखों दीयों से रौशन किया जाता है। इसे देखने देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। माना जा रहा है कि काशी आने वाले अधिकतर पर्यटक श्रीकाशी विश्वनाथ धाम जरूर जाएंगे। सरकार की भी मंशा है कि देव दीपावली पर वाराणसी आने वाले पर्यटक श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की अलौकिक छटा के साक्षी बनें। यही कारण है कि पूरे धाम परिसर को लोकार्पण की तर्ज पर सजाने संवारने की कवायद चल रही है।

विशाखापट्टनम की कंपनी करेगी सजावट

धाम के लोकार्पण के बाद यह पहली देव दीपावली है। विशाखापट्टनम के जाने-माने डेकोरेटर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लिए निश्शुल्क सजावट का कार्य करेंगे। फूलों होने वाली सजावटमें 80 लाख रुपये का खर्च आएगा।

वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि देव दीपावली पर काशी में लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। अधिकतर दर्शन-पूजन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाते हैं। ऐसे में मंदिर आने वाले पर्यटकों को नया अनुभव मिले, इसके लिए धाम परिसर की भव्य सजावट की जाएगी। इसे परंपरा का रूप देते हुए हर साल बाबा के दरबार को अलौकिक रूप से सजाया जाएगा, जिसमें यहां के दानदाताओं और व्यापारियों का भी सहयोग हो।

गंगा पार रेती पर म्यूजिकल फायर शो का होगा आयोजन

काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने रेत पर ग्रीन आतिशबाजी का निर्णय हुआ। फौरी तौर पर उसके संगीत में बदलाव किया गया है।
म्यूजिकल फायर शो में आतिशबाजी के पहले तीन मिनट म्यूजिक के माध्यम से माहौल को उस अनुकूल बनाया जाएगा। इसमें भगवान शंकर से जुड़ा संगीत होगा। उन कुछ गीतों को हटवाया भी गया जो जुड़े तो थे भगवान शंकर से ही, लेकिन पाश्चात धुनों और वाद्ययंत्रों का पुट ज्यादा था।
चूंकि यह बाबा विश्वनाथ की आस्था भरी नगरी है ऐसे में इसे यहां के अनुकूल गीत संजोए गए। पहले तीन मिनट जहां केवल संगीत से माहौल बनेगा वहीं इसके बाद करीब 15 मिनट तक संगीत के साथ आतिशबाजी का अद्भुत दौर चलेगा। इसमें और पटाखे तो होंगे ही, ग्रीन पटाखा भी आकर्षण का केंद्र होगा। तीन सदस्यीय टीम के साथ घाट पर जिला पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव सहित अन्य रहे

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें