कृषि बिल वापस, अब किसान आंदोलन भी वापस, वाराणसी में बोले केंद्र सरकार के मंत्री रामदास आठवले

SHARE:

वाराणसी, बीएनपी न्यूज डेस्क। केंद्रीय राज्यमंत्री, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार रामदास आठवले ने सोमवार को वाराणसी में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त भारत और सबका साथ सबका विकास के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि उनके नेतृत्व में देश के अंदर सभी सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर विकास कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने जन धन योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं में हुए विकास पर प्रकाश डाला। माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान बिल को वापस लेकर ऐतिहासिक फैसला किया है। हम उनके इस पहल की प्रशंसा करते हैं।

उन्होंने कहा कि अब जब केंद्र सरकार की ओर से बिल को वापस लेने की घोषणा की जा चुकी है तो किसानों को भी आंदोलन खत्म कर देना चाहिए। किसानों को एमएसपी सहित अपनी अन्य मांगों के लिए बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए।

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather