केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से सात की मौत- देखें Video

SHARE:

Helicopter Crash

BNP NEWS DESK। Kedarnath Helicopter Crash उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के दौरान मंगलवारको बड़ा हादसा हो गया है। केदारनाथ धाम में दोपहर के समय में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलेट सहित 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ।

Kedarnath Helicopter Crash केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत की भी सूचना प्राप्त हो रही है। यह हेलिकॉप्टर रुद्रप्रयाग से 2 किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हेलिकॉप्टर ने फाटा से उड़ान भरी थी और यह गरुड़चट्टी के पास क्रैश हो गया। इसमें श्रद्धालु सवार थे। श्रद्धालु केदारनाथ में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे, जब यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज धमाके से साथ हेलिकॉप्टर में आग लग गई।

खराब मौसम की वजह से यह हादसा से हुआ

सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा से हुआ है। कोहरे में उड़ान भरना दुर्घटना की वजह बनी है। हेलिकॉप्टर निजी कंपनी आर्यन हेली का था। हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है, केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में ये क्रैश हो गया। जमीन पर गिरने के साथ ही हेलिकॉप्टर आग की चपेट में आ गया। इसमें पायलट सहित 7 लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। SDRF और NDRF की टीम बचाव अभियान में जुट गई है। SDRF के DIG रिद्धिमा ने इस हादसे के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “SDRF और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मौसम खराब होने के वजह से ये हादसा हुआ है। ये हादसा सुबह 11.50 बजे हुआ है। रेस्क्यू में भी खराब मौसम बाधा बन रहा है।”

कैसे हुआ हादसा : स्‍थानीय लोग बताते हैं क‍ि हेल‍िकॉप्‍टर में ब्‍लास्‍ट हुआ। इसके बाद तेज आवाज के साथ हेल‍िकॉप्‍टर आग का गोला बन जमीन पर गिर गया। शरुआती आकलन के मुताब‍िक माना जा रहा है क‍ि खराब मौसम की वजह से हादसा हुआ है। हादसे के वक्‍त इलाके में घना कोहरा था। 

Kedarnath Helicopter Crash

 

जांच के आदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके इस दुर्घटना को लेकर दुख जताया है। उनके अलावा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर धामी ने भी अफसोस जताते हुए कहा है क‍ि हादसे की जांच के आदेश द‍िए गए हैं।

रिटायर्ड विंग कमांडर अनिल गोयल ने बताया कि पहाड़ों में अचानक से मौसम खराब हो जाता है, ऐसे में हेलीकॉप्टर को नियंत्रित करना मुश्किल होता है। पायलट अच्छी तरह से ट्रेंड होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे समय पर पायलट की सूझ-बूझ ही काम आती है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather