BNP NEWS DESK। Vaishali Thakkar कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर Vaishali Thakkar की इस तरह मौत से हर कोई शॉक्ड है। कैसे वैशाली अपनी चमक-दमक वाली जिदंगी पर्सनल लाइफ में सेटल डाउन होने जा रही थी। टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में इंदौर पुलिस ने रविवार को उसके पड़ोसी राहुल और उसकी पत्नी दिशा नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। वैशाली के सुसाइड नोट के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दंपती पर धारा 306 आत्महत्या के लिए मजबूर करने के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में एक्ट्रेस ने अपने पड़ोसी और उसकी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों पति-पत्नी घर पर ही मौजूद थे।
एक्ट्रेस ने पड़ोसी राहुल पर बीते ढाई साल से मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही सुसाइड नोट में अपने माता-पिता से आरोपी राहुल को सजा दिलाने की अपील की है। वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी आत्महत्या के बाद राहुल को सजा जरूर दिलाना, मम्मी-पापा आई लव यू और नोट के आखिर में आई क्वीट लिखा है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा है। पड़ोसी की गिरफ्तारी से पहले रविवार को पुलिस ने एक्ट्रेस के पूर्व प्रेमी के परेशान करने की बात सुसाइड नोट के आधार पर कही थी। पुलिस ने वैशाली को परेशान करने वाले लोगों पर कार्रवाई की बात भी कही है।
पड़ोसी के चलते टूटी थी सगाई
वैशाली ने सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि राहुल ने मुझे दोस्ती में धोखा दिया। उसने धोखे से मेरे फोटो ले लिए और फिर ये फोटो-वीडियो मेरे एनआरआई मंगेतर को भेज दिए, जिसके चलते मेरी सगाई टूट गई। बता दें, वैशाली ठक्कर इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी में रहती थीं। रविवार को एक्ट्रेस ने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी थी। वैशाली ने स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीं। वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह की काफी अच्छी दोस्त थीं।
बिजनेस पार्टनर थे राहुल के पिता और वैशाली
पूरे मामले की जांच कर रहे इंदौर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी राहुल के पिता और वैशाली बिजनेस पार्टनर थे। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। इसके अलावा वह पड़ोसी भी थे। इसी के चलते राहुल का वैशाली के घर पर आना जाना था। कोरोना काल के बाद वैशाली मुंबई से इंदौर आ गई थी। इसी बीच राहुल और वैशाली की जान-पहचान हुई और दोस्ती हो गई।








