थाईलैंड में 22 बच्चों समेत 34 लोगों की निर्मम हत्या, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

SHARE:

Murder in Thailand

BNP NEWS DESK।  Murder in Thailand थाईलैंड में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने नर्सरी स्कूल में घुसकर गोलीबारी कर दी। थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में एक बाल देखभाल केंद्र में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं। मृतकों में कुल 22 बच्चे और 12 व्यस्क शामिल हैं।
राष्ट्रीय पुलिस के प्रवक्ता अचयों क्रैथोंग के अनुसार यह घटना नोंग बुआ लाम्फू प्रांत की है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 34 लोगों की हत्या करने के बाद हमलावर ने अपने बच्चे और पत्नी को भी गोली मार दी और उसके बाद खुद को गोली मार ली। सभी की मौके पर ही जान चली गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से इसकी जानकारी दी है। थाईलैंड के प्रधान मंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
हाल ही में बरखास्त हुआ था पुलिस अधिकारी
हमले की वजह अभी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पन्या खमरब नाम के इस पुलिस अधिकारी को हाल ही में बरखास्त किया गया था। अंतिम बार वह बैंकॉक नंबर की सफेद रंग वाली टोयोटा पिकअप ट्रक को ड्राइव करता दिखा था। प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओचा ने पहले शूटर की तलाशी का आदेश दिया था।
गोलीबारी के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इसमें मारे गए बच्चों के परिजनों को विलाप करते देखा जा सकता है। गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया। एक साथ बहुत अधिक घायल आने से हॉस्पिटल में भी अफरा-तफरी मची रही। एक अन्य वीडियो में पुलिस शूटर की तलाश करती दिख रही है।
पूर्व पुलिस अधिकारी ने दिया घटना को अंजाम
न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस क्रूर घटना को अंजाम देने वाला अपराधी एक पूर्व पुलिस अधिकारी है। उसे कुछ समय पहले ही नौकरी से बाहर कर दिया था। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई है। आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। कई लोग आश्रय लेने के लिए सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।
इससे पहले थाईलैंड में 2020 में हुई थी मास शूटिंग
इससे पहले थाईलैंड में ऐसी ही सामूहिक गोलीबारी साल 2020 में हुई थी जिसमें संपत्ति सौदे से नाराज एक सैनिक ने क 29 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात में 57 लोग घायल हुए थे जो चारों स्थानों पर फैले हुए थे।
थाईलैंड में लाइसेंसधारी बंदूकों की संख्या बहुत अधिक
बताया जा रहा है कि थाईलैंड में लाइसेंसधारी बंदूकों की संख्या अन्य देशों की तुलना में अधिक है, लेकिन आधिकारिक आंकड़ों में बड़ी संख्या में अवैध हथियार शामिल नहीं हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather