Mohali MMS Leaked का क्या है शिमला से कनेक्शन, आरोपियों को होगी कितने साल की सजा

SHARE:

Mohali MMS Leaked

BNP News Desk। Mohali MMS Leaked  पंजाब के मोहाली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो को लीक और वायरल किया गया। इस पर अब बवाल बढ़ता ही जा रह है। इस मामले में अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो लोगों को शिमला से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 354C और आईटी एक्ट की धारा 66 E के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Mohali MMS Leaked  छात्राओं के प्रदर्शन की वजह से यूनिवर्सिटी में 6 दिनों के लिए क्लासेस बंद कर दी गई है, और इसके साथ ही कॉलेज की वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया। बताया गया कि इनमें से एक वार्डन का वीडियो भी वायरल किया गया। दरअसल आपको बता दें कि छात्राओं के वीडियो को लीक और वायरल किया गया था। पुलिस ने इस मामले में एआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन यूनिवर्सिटी में बवाल जारी है। सोशल मीडिया पर वीडियो के लीक होते ही प्रदर्शन शुरु हो गया था। लगातार छात्राएं आरोपी छात्रा की मांग की जा रही है। इस पूरे मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, यूनिवर्सिटी की घटना काफी ज्यादा दुखद है और सभी लड़कियां हमारी बेटियां है। इस मामले मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस-यूनिवर्सिटी के अलग दावे

– छात्राओं का दावा है कि आरोपी छात्रा ने कई लड़कियों के वीडियो बनाए थे। हालांकि, पुलिस ने छात्राओं के इस दावे को खारिज कर दिया है।

– न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पंजाब पुलिस के एडीजी गुरप्रीत देव ने बताया कि आरोपी छात्रा ने अपना ही वीडियो शेयर किया था और किसी दूसरी छात्रा का वीडियो नहीं मिला है।

– यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हंगामा कर रही छात्राओं के दावों को ‘झूठा और आधारहीन’ बताया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्राओं के सुसाइड अटेम्प्ट करने के दावों को भी खारिज कर दिया है।

छात्राओं के क्या हैं दावे

– यूनिवर्सिटी कैम्पस में हंगामा कर रही छात्राओं ने दावा किया कि आरोपी छात्रा ने 60 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो बनाए और उसे लीक किया।

– छात्राओं ने दावा किया कि शनिवार शाम को आरोपी छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन पर वीडियो लीक किए थे। इसके बाद 10 से ज्यादा लड़कियों को पैनिक अटैक भी आया था।

– एक छात्रा ने दावा किया कि वीडियो बनाने के बाद उसे बाद में डिलीट भी कर दिया गया था और आरोपी छात्रा का फोन भी टूट गया था।

– वहीं, पुलिस और प्रशासन के बयान सामने आने आने के बाद छात्राओं ने माफी मांगने को कहा है। छात्राओं का ये भी कहना है कि जिन छात्राओं के वीडियो कथित तौर पर लीक हुए हैं, वो अपने बयान छात्र प्रतिनिधि के सामने दर्ज कराएंगी. पुलिस ने अब तक क्या-क्या किया?

– पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 354C और आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत केस दर्ज कर लिया है।

– मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया कि फोरेंसिक जांच के लिए आरोपी छात्रा का मोबाइल फोन सीज कर लिया गया है।

 

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather