यूपी में दुष्‍कर्म-हत्या : आरोपी ने कहा- वो मुझे पहचान गई थी, मुंह में मिट्‌टी भरकर मार डाला

SHARE:

Badaun Case

BNP News Desk। Badaun Case यूपी के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिग किशोरी का शव मिला है। लखीमपुर के बाद अब बदायूं में दलित लड़की की दुष्‍कर्म के बाद हत्या कर दी गई। लड़की शुक्रवार रात से लापता थी। शनिवार देर शाम उसका शव मिला। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने दुष्‍कर्म और हत्या की बात कबूल ली है। उसने पुलिस को बताया कि वो शराब के नशे में था। दुष्‍कर्म के बाद मुंह में मिट्‌टी भरकर उसे दबा दिया। दम घुट गया। थोड़ी देर में लड़की की मौत हो गई। वहीं पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी लड़की के कपड़ों को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि उसके साथ दुष्‍कर्म किया गया है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस बिना सूचना दिए शव उठा लाई और हमलोगों को उसकी शिनाख्त करने के लिये बदायूं पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. जबकि लड़की के चाचा ने बताया कि हमें एक पुलिसकर्मी ने सूचना दी कि आपकी बेटी का एक्सीडेंट हो गया है. हम जब मौके पर पहुंचे तो वहां लाश नहीं थी. पता चला कि शव बदायूं भेज दिया गया है.

मामले में लड़की की मां ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “चौकी पर तैनात स्टाफ अगर लापरवाही न करता तो आज मेरी बेटी जिंदा होती। चौकी वालों ने मेरी बेटी को मरवा दिया।” लड़की की उम्र 16 साल थी। फैजगंज बेहटा इलाके के एक गांव में मां, पिता और भाई के साथ रहती थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमें सिर्फ लड़की का चेहरा दिखाया और शव तुरंत पोस्टमॉर्टम के लिए ले गए। पीड़िता की मां ने कहा, “शनिवार को हमारे पास फोन आता है। कोई पुलिस वाला ही था। वो कहता है कि मेरी बेटी का एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद हम भागते हुए चौकी फिर थाने पहुंचे। बेटी का सिर्फ चेहरा देखने को मिला। पुलिस जल्दबाजी में लाश लेकर बदायूं भाग गई।”

Badaun Case एसएसपी डॉ. ओपी सिंह और एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। गांव वालों के बयान दर्ज कराने के दौरान जितेंद्र नाम के व्यक्ति का जिक्र आया। सामने आया कि जितेंद्र इस लड़की को अक्सर अपनी दुकान से मिठाई खाने को देता था। एक ठेले वाले ने बयान दिया कि उसने वारदात वाली रात जितेंद्र को बच्ची के साथ रेलवे स्टेशन की तरफ जाते देखा था। पुलिस ने जितेंद्र को अरेस्ट किया। इसके बाद वारदात के उलझे हुए तार सुलझते चले गए।

मैं मारता नहीं, लेकिन वो पहचान गई थी

जितेंद्र ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वो लड़की को मारता नहीं। मगर, वह उसे पहचान गई थी। उसने कहा था कि घर पर शिकायत कर देगी। इसके बाद उसने बच्ची के मुंह में मिट्‌टी भरकर उसे दबा दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई तो चेहरे पर भी गीली मिट्‌टी पोत दी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें