बीएनपी न्यूज डेस्क। Comedian Raju Srivastava राजू श्रीवास्तव की तबीयत में पहले से सुधार है। राजू श्रीवास्तव के शरीर में गुरुवार सुबह हरकत हुई है और उनके परिवार का कहना है कि उन्हें होश आया है, जबकि डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें होश नहीं आया है।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के फैन्स के लिए गुड न्यूज सामने आई है। राजू श्रीवास्तव की तबीयत में पहले से सुधार है। राजू श्रीवास्तव के शरीर में गुरुवार सुबह हरकत हुई है और उनके परिवार का कहना है कि उन्हें होश आया है।
दिल्ली के एम्स में भर्ती देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15वें दिन होश आ गया। 10 अगस्त से लगातार बेहोश राजू श्रीवास्तव के होश में आने के बाद परिवार और लाखों चाहने वालों ने राहत की सांस ली है।
जबकि डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें होश नहीं आया है। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद से ही वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है। राजू श्रीवास्तव करीब 15 दिन से बेहोश थे और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में पहले से सुधार है।
सुनील पाल का दावा, एक-दो दिन में हटाया जा सकता है वेंटिलेटर
Comedian Raju Srivastava साथी कॉमेडियन सुनील पाल ने बुधवार को ही परिवार से बातचीत के आधार पर दावा किया था कि एक-दो दिन बाद वेंटिलेटर से हटाए जा सकते हैं। इसके साथ ही फैन्स से भी कहा था कि सकारात्मक सोचें। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर होते-होते एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव को होश में आने की जानकारी मीडिया में सामने आई।
स्वास्थ्य में है सुधार
रिपोर्ट के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेट्री गर्वित नारंग ने बताया कि कॉमेडियन को 15 दिन बाद होश आया है, और डॉक्टर्स उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं उनके तबीयत में भी सुधार है। वहीं दूसरी ओर हमारे दिल्ली ब्यूरो के मुताबिक राजू श्रीवास्तव अभी वेंटिलेटर पर ही हैं, होश नहीं आया है। लेकिन बीपी आदि स्टेबल है और शरीर में थोड़ा मूवमेंट हुआ है। इसके साथ ही परिवार का कहना है कि होश आया गया है लेकिन डॉक्टर कह रहे हैं कि नहीं आया है। शरीर में आज सुबह हरकत हुई है लेकिन अभी वेंटिलेटर के कंट्रोल मोड पर हैं। डॉक्टरों के अनुसार मेडिकल भाषा में स्थित एम1 से एम3 हुई है।
राजू श्रीवास्तव की खास बातें…
– राजू श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं और उनका असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव है, हालांकि इस बारे में काफी कम लोग जानते हैं।
– राजू श्रीवास्तव के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव एक कवि थे, जिन्हें लो बलई काका के नाम से जानते थे।
– राजू श्रीवास्तव बचपन से ही एक अच्छे मिमिक आर्टिस्ट रहे हैं, और उन्होंने कम उम्र में ही तय कर लिया था कि वो कॉमेडियन बनना चाहते हैं। राजू को कॉमेडी के साथ ही एक्टिंग का भी शौक है।
– राजू श्रीवास्तव ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
– अपनी बेतरीन कॉमेडी और परफेक्ट टाइमिंग्स के चलते एक वक्त पर राजू श्रीवास्तव भारत के सबसे अधिक कमाई वाले कॉमेडियन थे।
– राजू श्रीवास्तव ने शेखर सुमन के टीवी शो देख भाई देख (1994) में कैमियो भी किया था।
– यही नहीं राजू श्रीवास्तव, मुकेश खन्ना के सुपरहीरो शो शक्तिमान में भी एक्टिंग कर चुके हैं।
– बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने कुछ हिट बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, जिस में बाजीगर, मैंने प्यार किया और मैं प्रेम की दीवानी हूं शामिल है।
– साल 2013 में राजू श्रीवास्तव ने डांस रिएलिटी शो नच बलिए 6 में परफॉर्म किया था।








