बीएनपी न्यूज डेस्क। Virat-Anushka विराट और अनुष्का मुंबई की सड़कों पर स्कूटी राइड के लिए निकले। इस राइड का वीडियो अब सामने आया है। विराट और अनुष्का दोनों ने हेलमेट पहना था, अनुष्का हाथ में छतरी लिए हुए थीं। फिर भी लोग दोनों को पहचान गए।
तफरी मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग भी यह देखकर अचंभित थे कि लग्जरी कारों का शौक रखने वाले विराट कोहली इतनी आसानी से किसी सामान्य व्यक्ति की तरह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर घूम रहे हैं। हो सकता है कि कुछ लोग उन्हें हेल्मेट की वजह से पहचान नहीं पाए हों और जब उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला होगा तो वह सरप्राइज हुए होंगे।
सोशल मीडिया में विराट और अनुष्का का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। जिसमें लग्जरी कारों का शौक रखने वाले विराट कोहली किसी सामान्य व्यक्ति की तरह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर घूम रहे थे। हालांकि, इस वीडियो में दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा है। यह कपल जून महीने में मालदीव में छुट्टियां मनाने गया था। दोनों ने बीच की फोटो शेयर की थी। तब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका की मेजबानी कर रही थी।
एशिया कप से वापसी कर सकते हैं विराट
कोहली इस समय क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। वे वर्तमान में जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। वे अब एशिया कप से वापसी कर सकते हैं। उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है। भारत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर सकता है। एशिया कप 27 अगस्त से UAE में शुरू हो रहा है। कोहली मुंबई में अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं।
लंबे समय से शतक का इंतजार
फैंस को कोहली के शतक का इंतजार है। उन्होंने 2019 में आखिरी शतक जड़ा था। उसके बाद से उनका बल्ला पूरी तरह खामोश है। उनकी फॉर्म को लेकर तमाम सवाल भी उठाए जा रहे हैं, लेकिन टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली को उनके जल्द फॉर्म में वापसी की पूरी उम्मीद है।








