बीएनपी न्यूज डेस्क। Actress Kareena Kapoor बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर दिए बयान की वजह से अलोचना झेलने के बाद वह अब एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में करीना अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन के लिए रितेश देशमुख के नए शो ‘केस तो बनता है’ शो में गई हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि ट्रोल्स को एक बार फिर उन पर तीखे हमले करने का मौका मिल गया।
रितेश और वरुण शर्मा के इस शो में करीना से कई मुद्दो पर सवाल पूछे गए लेकिन जब उनसे जब वी मेट फिल्म से जुड़ा सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने मजाकिया लहजे में कहा कि इस किरदार की वजह से ही रेलवे की आमदनी में इजाफा हुआ है। शो के इस नए एपिसोड में उस समय की बात को याद करते हुए करीना ने कहा कि मेरी वजह से ही हैरेम पैंट्स की सेल और भारतीय रेलवे का रेवन्यू बढ़ा है। करीना कपूर खान ने फिल्म ‘जब वी मेट’ में गीत का रोल शानदार तरीके से निभाया था। उनके इस किरदार की खूब सराहना हुई थी. फिल्म में करीना की मुलाकात लीड लीड एक्टर शाहिद कपूर से ट्रेन में ही हुई थी। एक्ट्रेस ने अब हाल ही में कहा कि फिल्म जब वी मेट में उनके किरदार गीत की वजह से भारतीय रेलवे की आमदनी बढ़ोतरी हुई है।
Actress Kareena Kapoor का यह बयान सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस की इस बात पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘हां यह पहली मूवी थी जिसकी शूटिंग ट्रेन में हुई थी। इससे पहले ट्रेन के बारे में तो किसी को पता ही नहीं था।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगर ऐसा है तो रेलवे को उन्हें रॉयल्टी देनी चाहिए।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लाफिंग इमोजी शेयर करते हुए एनसीबी को इसमें दखल देना चाहिए।’
गौरतलब है कि हाल ही में करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकॉट करने का लगातार अभियान चल रहा है। इससे फिल्म के कलेक्शन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आमिर करीना अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत मुश्किल से 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।








