बीएनपी न्यूज डेस्क। Jacqueline Fernandez बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन को 215 करोड़ रुपए की रंगदारी मामले में आरोपी बनाया है। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ ईडी ने बुधवार को चार्जशीट दाखिल किया है।
ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ कनेक्शन सामने आने के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। ईडी का मानना है कि जैकलीन को पता था कि ठग सुकेश चंद्रशेखर जबरन वसूली करने वाला था। मुख्य गवाहों और आरोपियों के बयानों से मालूम हुआ है कि जैकलीन फर्नांडिंस लगातार वीडियो कॉल पर सुकेश के संपर्क में थी। सुकेश ने श्रीलंका में जन्मी एक्ट्रेस को महंगे गिफ्ट देने की बात भी कबूल की थी।
जांच एजेंसी ने बताया कि इन गिफ्ट्स के अलावा चंद्रशेखर ने अपराध के जरिए मिली रकम से सह-आरोपी अवतार सिंह कोचर के जरिए फर्नांडिस के करीबी परिजनों को 1,72,913 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.3 करोड़ रुपये) और 26,740 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 14 लाख रुपये) की रकम भी दी थी।
कोचर को अंतरराष्ट्रीय हवाला ऑपरेटर के तौर पर जाना जाता है। ईडी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने फर्नांडिंस के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए अवैध धन का इस्तेमाल किया, जो उसने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह समेत हाई-प्रोफाइल लोगों से धोखाधड़ी कर वसूला था।
Jacqueline Fernandez जैकलीन फर्नांडिस को महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुताबिक, 36 वर्षीय एक्ट्रेस को सुकेश से 5.71 करोड़ रुपए के गिफ्ट मिले थे।
जैकलीन फर्नांडिस को ठग सुकेश द्वारा दिए गए करोड़ों रुपये के उपहारों में 52 लाख रुपये का एक घोड़ा और 9 लाख रुपये की फारसी बिल्ली शामिल है। सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस की बहन को 1 लाख अमरीकी डॉलर (79,42,000 रुपए) और भाई को 2,67,40 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (14,79,267 रुपए) गिफ्ट में दिए थे ।
36 वर्षीय अभिनेत्री ने पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज किए गए अपने बयान में कहा था कि उन्हें Gucci और Chanel से डिजाइनर बैग और कपड़े भी मिले थे. उन्हें चंद्रशेखर से बेशकीमती ब्रेसलेट भी मिले थे.
एक्ट्रेस ने जांच एजेंसी को बताया था कि चंद्रशेखर ने उन्हें एक मिनी कूपर कार भी गिफ्ट की थी, जो उन्होंने वापस कर दी थी. सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस की ओर से एक स्क्रिप्ट-राइटर को उनकी वेब सीरीज प्रोजेक्ट लिखने के लिए एडवांस के तौर पर 15 लाख रुपये दिए थे । बहरीन देश मे महंगे ब्रांड्स के जूते, बेशकीमती घड़ियां, जिम में वर्क आउट के महंगे कपड़े, दो लग्जरी गाड़ियां जैक्लीन की मां को गिफ्ट की थीं । जैकलीन के लिए एक निजी जेट हायर किया था. आरोपी पिंकी ईरानी ने जोधपुर में शूटिंग के दौरान 75 लाख केश जैकलीन को दिए ।








