भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने विपक्षी को एक भी गोल नहीं करने दिया

SHARE:

Indian Hocky

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Indian Hocky भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में घाना को 11-0 से हराकर शानदार शुरूआत की है। हॉकी टीम ने ऐसा गजब का खेल दिखाया कि सामने वाली टीम पूरे समय गोल के लिए तरसती रही। इतना ही नहीं भारतीय खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ 11 गोल दाग दिए। यह मुकाबला 11-0 से भारत ने जीत लिया है। इससे भारतीय पुरूष हॉकी टीम से पदक की उम्मीद भी बढ़ गई है। अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हरमनप्रीत सिंह ने इस मैच में गोल की हैट्रिक लगाई, वहीं जुगराज सिंह ने दो गोल दागे। भारत ने पहले क्वार्टर में 3, दूसरे क्वार्टर में 2, तीसरे क्वार्टर में 4 और चौथे क्वार्टर में 2 गोल दागे। भारत का अगला मुकाबला 1 अगस्त को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ है। 

8 खिलाड़ियों ने दागे गोल

घाना के खिलाफ खेले गए हॉकी मुकाबले में भारतीय टीम के कुल 8 खिलाड़ियों ने गोल किए। इसमें वाइस कैप्टन हरमनप्रीत सिंह के हैट्रिक गोल भी शामिल हैं। टीम की ओर से अभिषेक, शमशेर सिंह, आकाशदीप, जुगराज सिंह, वरूण कुमार, नीलकांत शर्मा और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल किए। सभी खिलाड़ियों ने टीम यूनिट की तरह प्रदर्शन किया और घाना की टीम को एक भी मौका नहीं दिया।

कौन-कौन है ग्रुप में 

Indian Hocky कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की पुरूष हॉकी के ग्रुप में घाना के अलावा इंग्लैंड, वेल्स और कनाडा की टीमें हैं। सोमवार को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा जबकि 3 अगस्त को टीम कनाडा से भिड़ेगी। वहीं 4 अगस्त को अंतिम मुकाबल वेल्स से होगा। यह सभी मुकाबले भारत जीत जाता है तो मेडल के लिए उसकी दावेदारी तगड़ी हो जाएगी।

एशिया कप 2022 में जीता कांस्य पदक

एशिया कप 2022 में भारत ने कांस्य पदक जीता था। तब भारत ने जापान की टीम को 1-0 से हराकर मुकाबला जीता था। भारत ने जापान को ग्रुप स्टेज में भी हराया था जिसकी वजह से कांस्य पदक मिला। तब भारतीय टीम के राजकुमार ने एकमात्र गोल करके भारत को विजय दिलाई थी। कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारतीय हॉकी टीम से पदक की उम्मीद की जा रही है। टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं भारतीय महिला टीम भी मेडल की दावेदार मानी जा रही है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें