एमवीए गठबंधन में दरार, राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना

SHARE:

President Election

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। President Election  महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री और अपने समर्थन वाले विधायकों-सांसदों के गुट को असली शिवसेना बताने वाले नेता एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अहम बयान दिया है। महाराष्ट्र में सरकार गंवाने और पार्टी के कई नेताओं के पाला बदलने के बाद शिवसेना9राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान कर लिया है। उद्धव ठाकरे ने यह निर्णय शिवसेना सांसदों के साथ बैठक के बाद लिया। ठाकरे ने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम पर कोई दबाव है। पहले भी राष्ट्रपति पर फैसले हमने आजादी से लिए हैं।
शिंदे ने कहा है कि वे राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू का पूरा समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा, “हमारे सभी विधायक पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुर्मू को वोट देंगे।” एकनाथ के एलान के ठीक बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया।
उद्धव के इस एलान के बाद यह अटकलें लगना शुरू हो गई हैं कि महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और सत्ता जाने के बाद शिवसेना अपने सांसदों और विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश में है। दरअसल, एकनाथ शिंदे की ओर से विधायकों को तोड़े जाने के बाद यह साफ है कि शिवसेना में ही नेतृत्व को लेकर फूट पड़ गई है। ऐसे में उद्धव का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन के एलान का फैसला शिवसेना को बचाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राजग ने मुर्मू को तो साझा विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्धव गुट पहले ही अपने विधायकों व सांसदों की बगावत का सामना कर रहा था, इसलिए वह तय नहीं कर पाया था कि उसे मुर्मू या सिन्हा में से किसका समर्थन करना है? पार्टी के कुछ सांसद भी बगावती तेवर दिखा रहे हैं। वे द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हैं।
खबरों के अनुसार सोमवार को उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई बैठक में शिवसेना के 19 में से 11 सांसद ही पहुंचे। बैठक में मौजूद शिवसेना सांसद संजय राउत ने साफ तौर पर यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात कही। वे चाहते हैं कि शिवसेना विपक्ष के साझा उम्मीदवार का समर्थन करे। इस पर कुछ सांसदों ने असहमति जताई। उनका कहना था कि हमें मुर्मू का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी अपील की कि वे द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। माना जा रहा है कि इसी के बाद उद्धव ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का एलान किया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather